एक्सप्लोरर

ये क्या हुआ? मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने अपने पति से ही करवा दी क्लाइंट की शादी, वसूले 7 लाख रुपये

Bilaspur News: बिलासपुर में चित्रा चौधरी नामक महिला ने अपने पति संजय चौधरी का प्रोफाइल मैरिज ब्यूरो के माध्यम से दमयंती नामक युवती को भेजकर उससे शादी करवा दी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां अमेरी की एक महिला चित्रा चौधरी, जो मैरिज ब्यूरो चलाती थी, उसने अपने ही पति संजय चौधरी की प्रोफाइल युवती को भेज दी और उसकी शादी भी उसी से करा दी.

युवती दमयंती चौधरी, जो कि जांजगीर-चांपा की रहने वाली है, जुलाई 2024 में शादी के लिए मैरिज ब्यूरो से जुड़ी थी. शुरुआत में कई प्रोफाइल भेजे गए. लेकिन जब कोई पसंद नहीं आया, तो चित्रा ने अपने पति का ही प्रोफाइल भेज दिया. उनकी शादी गिरौधपुरी धाम में कराई गई, जिसके बाद संजय युवती को हरियाणा लेकर गया और 11 महीने साथ रहा. बाद में दोनों बिलासपुर में किराए के मकान में शिफ्ट हो गए.

आरोपी पति ने पीड़िता से वसूले 7 लाख, कार भी खरीदी
इस दौरान संजय ने बीमारी, जरूरत और इमरजेंसी का बहाना बनाकर युवती से 7 लाख रुपए वसूले और उसकी रकम से एक कार भी खरीदी. फिर एक दिन संजय अचानक गायब हो गया. तब जाकर दमयंती को पता चला कि जिससे उसकी शादी हुई है, वो पहले से शादीशुदा है और चित्रा ही उसकी पहली पत्नी है. 

अचानक संजय हुआ गायब, तब खुला धोखाधड़ी का राज
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक दिन उसका पति संजय अचानक गायब हो गया , जब उसकी तलाश की गई तो पता चला की संजय पहले से शादीशुदा है और मैरिज ब्यूरो चलने वाली चित्रा चौधरी उसकी पहली पत्नी है. उन दोनों का एक बेटा भी है. पैसों की लालच में चित्रा चौधरी ने अपने ही पति संजय का प्रोफाइल पीड़ित युवती को दिखाया और उसे धोखे में रखकर उसकी शादी अपने ही पति से करवा दी. इसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची. जैसे ही इस बात का पता आरोपी पति-पत्नी को चला वह दोनों फरार हो गए.

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर किया धोखाधड़ी का मामला दर्ज
युवती की शिकायत पर चित्रा और संजय दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है. पुलिस के अनुसार चित्रा और संजय की लव मैरिज हुई थी. दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं, पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

(विनीत पाठक की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: CG: स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट में चौंकाने वाले खुलासे, ग्राहकों में कई हाईप्रोफाइल लोगों ने नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget