एक्सप्लोरर

Bilaspur Fraud News: प्राइवेट कंपनी के एग्जीक्यूटिव ने कंपनी को लगाया करोड़ों का चूना, 3 लोग गिरफ्तार

बिलासपुर में एक एक्जीक्यूटिव ने अपनी ही कंपनी के साथ धोखाधड़ी की. एक्जीक्यूटिव ने अपोलो हॉस्पिटल को खरीददार बताकर करोड़ो का सर्जिकल आइटम खुले बाजार में बेच दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Bilaspur Fraud News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्राइवेट कम्पनी को करोड़ों की चपत लगाने वाले एक्जीक्यूटिव सहित दो खरीददार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एक्जीक्यूटिव ने फर्जीवाड़ा कर अपनी ही कंपनी को एक करोड़ 4 लाख रुपए का चूना लगाया था.

दरअसल सरकंडा थाना क्षेत्र में मेडस्मार्ट लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (Medsmart Logistics Private Limited Company) का दफ्तर और गोदाम है. कंपनी से मेडिकल सर्जिकल आइटम (Medical  Surgical Item) के सप्लाई का काम होता है. कंपनी का अनुबंध अपोलो अस्पताल और अपोलो फार्मेसी से भी है. कंपनी के बिलासपुर ऑफिस में 5 कर्मचारी कार्यरत हैं. जिसमें मुख्य आरोपी लोकेश्वर सिंह बतौर एक्जीक्यूटिव कार्य करता है.

एक करोड़ से ज्यादा राशि का किया था गबन

साल 2019 में कोरोना काल के दौरान लोकेश्वर ने अपोलो हॉस्पिटल (Apollo Hospital) को खरीददार बताकर करोड़ो का सर्जिकल आइटम खुले बाजार में बेच दिया. कंपनी ऑडिट में गड़बड़ी का खुलासा हुआ. जिसमें करीब 1 करोड़ 4 लाख रुपए की क्षति की जानकारी सामने आई. कंपनी ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की. पुलिस ने जांच के बाद आरोपों को सही पाया. लेकिन इस बीच लोकेश्वर फरार हो गया. इस बीच पुलिस आरोपी की तलाश करती रही थी. तभी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सीपत क्षेत्र में मौजूद है. पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी लोकेश्वर सिंह को सीपत के ग्राम पिपरा से गिरफ्तार कर लिया.


Bilaspur Fraud News: प्राइवेट कंपनी के एग्जीक्यूटिव ने कंपनी को लगाया करोड़ों का चूना, 3 लोग गिरफ्तार

एक्जीक्यूटिव ऑफिसर सहित 3 लोग गिरफ्तार

बिलासपुर एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि आरोपी कंपनी के सामान को रायपुर निवासी दीपक दानवानी और हरीश दानवानी के पास बेच देता था और उससे मिली रकम का वह निजी जरूरतों के लिए उपयोग कर रहा था. पुलिस ने सह-आरोपी रायपुर के दीपक दानवानी और हरीश दानवानी को भी भिलाई और रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों से मोबाइल, लैपटॉप, जमीन के दस्तावेज सहित अन्य सामान जब्त किए गए है. आरोपियों का बैंक अकाउंट भी होल्ड करने पत्राचार किया गया है.

ये भी पढ़ें: Mid-Day Meal Scheme: CM बघेल के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने किया मंजूर, मिड-डे-मील में शामिल होगा मिलेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget