एक्सप्लोरर

Bilaspur News: नाबालिग का अपहरण कर हत्या करने वाले सभी आरोपी दबोचे गए, इस एक कॉल से फंसे शिकंजे में

Bilaspur Crime News: तीनों फिरौती के लिए उसके पिता को फोन करते इससे पहले पिता ने पुलिस थाने में शिकायत कर दी. इसकी जानकारी मिलते ही आरोपियों ने नाबालिग की गला घोटकर हत्या कर दी.

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नाबालिग का अपहरण kidnap करने के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को दबोच लिया है. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि, तीनों आरोपी दो सप्ताह से नाबालिग का अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना बना रहे थे. रविवार को नाबालिक का अपहरण कर हत्या कर दी गई.

कैसे घटी घटना
बिलासपुर जिले के तारबाहर के आसिफ मोहम्मद का 15 वर्षीय बेटा रेहान रविवार शाम से लापता हो गया. देखते देखते देर रात तक हो गई लेकिन बेटा नहीं लौटा तो पिता ने तारबाहर थाने में लापता होने की सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया. नाबालिग के मोबाइल सीडीआर से लोकेशन पता लगाया गया. इसी बीच लापता बच्चे के फोन में अंतिम बार मोहल्ले में रहने वाले अभिषेक दान के कॉल की जानकारी मिली. अभिषेक ने नाबालिक रेहान को अपनी गर्लफ्रेंड की छोटी बहन से मिलवाने के बहाने बुलाया था. 

19-20 साल के लड़कों ने दिया अंजाम
तीनों आरोपियों की उम्र ज्यादा नहीं है. मोहल्ले में ही रहने वाले अभिषेक दान 20 वर्ष और अपने दो साथियों साहिल खान 19 वर्ष और रवि खांडे 19 वर्ष के है. इन तीनों ने रेहान के अपहरण कर फिरौती मांगने की साजिश रची. फिरौती के लिए पिता को फोन करते इससे पहले पिता ने पुलिस थाने में शिकायत कर दी है. इसकी जानकारी लगते ही आरोपियों ने नाबालिग की गला घोटकर हत्या कर दी. 

बच्चे के शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर रानीगांव पुल में छिपा दिया. पुलिस ने बताया की कॉल डिटेल में अंतिम बार मोहल्ले के अभिषेक दान का कॉल रेहान के पास आया था. इसी शक के आधार पर एक के बाद एक तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

इस लालच में रची साजिश
आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में पता चला कि नाबालिग रेहान ने अभिषेक दान को बताया था की उसके पिता के पास प्रॉपर्टी डीलिंग के 50 लाख रुपए आने वाले हैं. वे जमीन का बड़ा सौदा करने वाले थे. इसी लालच में आकर आरोपियों ने अपहरण कर फिरौती की साजिश रची लेकिन आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए रेहान की हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें:

Good News: बच्चों को मुफ्त में NEET और IIT की तैयारी कराएंगे IPS विकास वैभव, यहां जानें- कैसे करना है अप्लाई

Virtual Driving Test: Nagpur में RTO ने लगाई वर्चुअल ड्राइविंग प्रैक्टिस की मशीन, जानें कौन कर सकेगा प्रैक्टिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget