एक्सप्लोरर

Bijapur IED Bomb: बीजापुर जिले में नक्सली साजिश नाकाम, जवानों ने 6 किलो वजनी IED बम किया डिफ्यूज

IED Bomb: सुरक्षा बलों की सूझबूझ से बीजापुर जिले में नक्सली साजिश नाकाम हो गई है.बासागुड़ा थाना और CRPF की 160वीं बटालियन ने 6 किलो वजनी आईईडी बम को डिफ्यूज कर दिया.

IED Bomb in Bijapur: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है. 6 किलो वजनी आईईडी बम बरामद होने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए बम लगाया था. बासागुड़ा थाना और CRPF की 160वीं बटालियन ने आईईडी बम को डिफ्यूज कर दिया. जवानों ने बम डिफ्यूज करने का वीडियो भी बनाया है. वीडियो को देखकर ब्लास्ट की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है. वक्त रहते बरामद नहीं होने से जवानों को भारी नुकसान पहुंच सकता था.

नक्सली साजिश को सुरक्षा बलों ने किया नाकाम

बताया जाता है कि नक्सली खुद से आईईडी बम तैयार करने में पारंगत हो गए हैं. जवानों को निशाने पर लेने के लिए बम को सड़क खोदकर या पेड़ के नीचे, पुल और पुलियों में प्लांट कर दिया जाता है. मगर सुरक्षा बल पिछले दो वर्षों से नक्सली साजिश को नाकाम करते आ रहे हैं. जवानों को नक्सलियों के लगाए गए 70 से ज्यादा आईईडी बम बरामद करने में सफलता हासिल हुई है. जानकारी के मुताबिक, जवान गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा देने के लिए हर रोज की ही तरह सारकेगुड़ा, राजपेंटा और कोत्तागुड़ा इलाके में गश्ती पर निकले थे.

Durg News: दुर्ग में मुर्गी पालन की तुलना में बटेर पालन बना फायदे का सौदा, जानिए कैसे तीन गुना ज्यादा मुनाफा कमा रहीं महिलाएं

सर्चिंग के दौरान मिले IED बम को किया डिफ्यूज

जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने कोत्तागुड़ा इलाके में बस्ती से करीब 300 मीटर की दूरी पर दो पेड़ों के बीच 6 किलो का आईईडी बम प्लांट कर रखा था. सर्चिंग के दौरान BDS की टीम ने IED को खोजकर बरामद किया और मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया. पुलिस ने IED डिफ्यूज करने का वीडियो भी जारी किया है. बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि गर्मी के दिनों में लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क पुल पुलिया का निर्माण किया जा रहा है. आज निर्माण कार्य के दौरान नक्सली हमले से वाहनों, मजदूरों और पुल- पुलिया, सड़क की हिफाजत करने के लिए सुरक्षा बल इलाके में गस्ती कर सुरक्षा देते हैं. इसी दौरान समय रहते जवानों ने सूजबूझ दिखाते हुए आईईडी बम बरामद कर नक्सलियो के मंसूबों को नाकाम कर दिया.

Raipur News: कालीचरण के बाद अब रितेश्वर महाराज का महात्मा गांधी को लेकर बयान, कहा- उन्हें राष्ट्रपिता बोलने की बाध्यता नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget