एक्सप्लोरर

Bijapur News: पुल निर्माण का विरोध कर रहे नक्सलियों ने मचाया तांडव, फाइलिंग मशीन को किया आग के हवाले

नक्सली यहां पहुंचे और मशीन को आग के हवाले कर दिया. नक्सली वाहनों को भी निशाना बनाना चाहते थे लेकिन इससे पहले ही पूरे वाहनों को पास में ही मौजूद पुलिस कैम्प में सुरक्षित पहुंचा दिया गया.

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर तांडव मचाया है. नक्सलियों ने बुधवार रात पुल निर्माण कार्य में सॉइल टेस्टिंग के लिए लगे फाइलिंग मशीन  को आग के हवाले कर दिया. इस आगजनी की घटना में मशीन पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है. दरअसल घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुल निर्माण का कार्य चल रहा है और इस निर्माण कार्य के लिए बड़ी संख्या में वाहनों के साथ मिट्टी परीक्षण मशीन और ड्रिल मशीन भी लगाई गई है. 

वाहनों को भी बनाना चाहते थे निशाना
बुधवार देर शाम काम बंद हो जाने के बाद नक्सली यहां पहुंचे और मशीन को आग के हवाले कर दिया. नक्सली वाहनों को भी निशाना बनाना चाहते थे लेकिन इससे पहले ही पूरे वाहनों को पास में ही मौजूद पुलिस कैम्प में सुरक्षित पहुंचा दिया गया. बताया जा रहा है कि चिंतावागु नदी पर पामेड़ से जिला मुख्यालय बीजापुर को जोड़ने के लिए पुल  निर्माण का कार्य चल रहा है नक्सली जिसका विरोध कर रहे है.

20 की संख्या में पहुंचे थे नक्सली-एसपी
बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और चिंतावागु नदी पर लंबे समय से प्रस्तावित पुल निर्माण का कार्य चल रहा है. इस पुल के बनने से पामेड़ वासी सीधे जिला मुख्यालय बीजापुर से जुड़ सकेंगे. सुरक्षा के बीच सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है

एसपी ने बताया, बुधवार शाम को काम खत्म होने के साथ ही पुलिस को जानकारी मिली कि करीब 20 की संख्या में नक्सली यहां पहुंचे हुए हैं और उन्होंने चिंतावागु नदी में सॉइल टेस्टिंग के लिए लगाई गई फाइलिंग मशीन को आग के हवाले कर दिया. एसपी ने बताया कि अंदरूनी इलाकों में चल रहे सभी निर्माण कार्य का लगातार नक्सली विरोध कर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल इलाके में गश्ती बढ़ा दी गई है और घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस मुआयना भी कर रही है..

वाहनों में भी आगजनी की फिराक में थे
बताया जा रहा है कि नक्सली इस निर्माण कार्य में लगे वाहनों को भी आग के हवाले करने की फिराक में थे लेकिन समय रहते ही सभी वाहनों को निर्माण कार्य स्थल से पास में ही मौजूद पुलिस कैप में सुरक्षित रखाया गया, जिसके बाद नक्सलियों ने फाइलिंग मशीन में आगजनी की घटना को अंजाम दिया. एसपी कमलोचन कश्यप ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच यहां फिर से कार्य शुरू  कराया जाएगा और इलाके में गश्ती भी बढ़ाई जाएगी. वही नक्सली बीते सप्ताह भर से निर्माण कार्य में लगे वाहनों के साथ साथ इस तरह मशीनों को भी आग के हवाले कर रहे हैं जिससे ठेकेदारों में भी दहशत का माहौल है..

ये भी पढ़ें:

Durg Engineer Missing Case: लापता इंजीनियर की हुई थी हत्या, खेत में मिले नरकंकाल से हुआ खुलासा, पुलिस के हाथ अभी भी खाली

MP corona Update: मध्य प्रदेश में बुधवार को मिलें 7,359 नए कोरोना मामले, 6 मरीजों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget