एक्सप्लोरर

Bijapur: बीजापुर में 10 दिन बाद नक्सलियों के चंगुल से छूटे अगवा किए गए चारों ठेकेदार, रिहा करते वक्त दी ये चेतावनी

Bijapur News: चारों ठेकेदार काफी डरे और सहमे हुए हैं. वे कह रहे हैं कि अब उस क्षेत्र में काम नहीं करेंगे क्योंकि नक्सलियों ने उन्हें दोबारा काम नहीं शुरू करने की सख्त हिदायत दी है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर (Bijapur) इलाके में अगवा किए गए सभी चार ठेकेदारों को आखिरकार नक्सलियों (Naxalites) ने रिहा कर दिया है. सोमवार की देर रात पहले दो ठेकेदारों को रिहा करने के बाद बुधवार दोपहर को अन्य दो ठेकेदारों को भी नक्सलियों ने रिहा कर दिया है. दरअसल बीते 10 दिनों से नक्सलियों ने इन चारों ठेकेदारों को गोरना इलाके से अगवा कर अपने साथ रखा था. हालांकि नक्सलियों से रिहा होने के बाद चारों ही ठेकेदार मीडिया से कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं कि किन शर्तों पर नक्सलियों ने उन्हें रिहा किया है, इस पर  किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है. 

वहीं बताया जा रहा है कि गोरना में चल रहे सड़क निर्माण कार्य को बंद करने को नक्सलियों ने कहा है और उन्हें दोबारा काम शुरू नहीं करने चेतावनी देकर रिहा किया गया. इधर नक्सलियों द्वारा चारों ठेकेदारों को रिहा करने के बाद परिजनों ने भी राहत की सांस ली है.

काम बंद करने की चेतावनी 
दरअसल बीते 24 दिसंबर को नक्सलियों ने बीजापुर जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोरना इलाके से पेटी ठेकेदार निमेन्द्र कुमार दीवान समेत अन्य तीन ठेकेदारों का अपरहण कर लिया था और अपने साथ ले गए थे. लगभग 10 दिनों तक नक्सलियों ने उन्हें अपने पास रखा और पहले 2 जनवरी सोमवार की देर रात कोंडागांव  निवासी निमेन्द्र कुमार दीवान और निलचंद नाग को नक्सलियों ने रिहा किया. 

वहीं बुधवार की दोपहर लौंहडीगुड़ा निवासी टेमरुराम नाग और बारसुर निवासी चापड़ी बैतया को भी रिहा कर दिया. इधर नक्सलियों से रिहा हुए चारों ही ठेकेदार काफी डरे और सहमे हुए हैं. उन्होंने अब तक इस अपहरण को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. हालांकि वे यह जरूर कह रहे हैं कि अब उस क्षेत्र में वे काम नहीं करेंगे क्योंकि नक्सलियों ने उन्हें दोबारा काम शुरू नहीं करने की सख्त हिदायत दी है.

ठेकेदारों से की जाएगी पूछताछ
वहीं बीजापुर के एसपी आंजनेय वार्ष्णेय का कहना है कि, नक्सलियों द्वारा चारों ठेकेदारों को रिहा करने के बाद अब तक उनसे किसी तरह की कोई पूछताछ नहीं की गई है. फिलहाल यह जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने उन्हें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है और यह भी जानकारी मिली है कि नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने इन ठेकेदारों का अपरहण किया था, फिलहाल कुछ दिन बाद रिहा ठेकेदारों से बातचीत की जाएगी.

Shikhar Sammelan Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में BJP की तरफ से CM का चेहरा कौन होगा? रमन सिंह बोले- '10 मिनट में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget