एक्सप्लोरर

बीजापुर में 14 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, माओवादी संगठन को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

Chhattisgarh News: बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि नक्सलियों को सरेंडर करने के लिए गांव-गांव में प्रचार किया जा रहा है, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली लाभ की भी जानकारी दी जा रही है.

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में लगातार स्थानीय नक्सली पुलिस के समक्ष सरेंडर कर रहे हैं. सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ लेने और नक्सल प्रभावित इलाकों में जवानों के बढ़ते दबाव के चलते लगातार स्थानीय नक्सली सरेंडर कर रहे हैं. मंगलवार को भी बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव के समक्ष 14 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.

इनमें से एक महिला नक्सली 1 लाख रुपये  की इनामी नक्सली है, जो माओवादी संगठन में  केएएमएस की अध्यक्ष थी. इसके अलावा अन्य 13 पुरुष नक्सली भी लंबे समय से बीजापुर के इलाके में सक्रिय रहे हैं और कई बड़े नक्सली वारदातों को भी अंजाम दे चुके हैं. इन सरेंडर नक्सलियों ने बताया कि जिस तरह से उनके साथी  नक्सली सरेंडर करने के बाद पुनर्वास नीति का लाभ ले रहे हैं और आम जिंदगी जी रहे हैं, उसी से प्रभावित होकर और जवानों के बढ़ते दबाव के चलते उन्होंने ने भी आत्मसमर्पण किया है. इधर बीते 6 महीनो में ही बीजापुर पुलिस के समक्ष अब तक 137 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है.

सरेंडर करने नक्सलियों से की जा रही अपील

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में लगातार स्थानीय नक्सलियों को सरेंडर करने के लिए गांव-गांव में प्रचार प्रसार किया जा रहा है, इसके साथ ही सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली लाभ की भी जानकारी दी जा रही है. इसके अलावा अंदरूनी इलाकों में गश्त करने वाले जवान भी गांव-गांव में सरेंडर करने की अपील करते हुए  बैनर पोस्टर लगा रहे हैं. इसी का नतीजा रहा है कि बीते  6 महीने में ही 137 नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया है.

इनमें कई इनामी नक्सली भी शामिल है, मंगलवार को भी जिन नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है, उनमें उसूर -पामेड़  एरिया कमेटी, गंगालूर एरिया कमेटी और भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सली शामिल है, जो लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे हैं.

एसपी ने बताया कि एक साथ 14 नक्सलियों के सरेंडर करने से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है और बीजापुर जिले में धीरे-धीरे माओवादी संगठन कमजोर होता जा रहा है, फिलहाल आत्मसमर्पण किये नक्सलियों को 25-25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी गई है, वही आने वाले दिनों में पुनर्वास नीति का लाभ भी दिया जाएगा.

इन हार्डकोर 14  नक्सलियों ने किया सरेंडर

जिन नक्सलियों ने समर्पण किया है उनमें नागी पोड़ीयाम, अर्जुन पुनेम, बघेल पुनेम, रंगा पोटाम, सुदरु पुनेम, अर्जुन पोटाम, बुधराम पोटाम, राजू पोटाम, हेमंत पूनेम, सतरु पुनेम, सोमलु कुंजाम, मंगलू हेमला, सुदरू मड़कम, संतोष मोडियाम शामिल है. इन सरेंडर नक्सलियों में महिला नक्सली नागी पोड़ियाम, 1 लाख रुपए की ईनामी नक्सली है जो पिछले 20 सालों से संगठन में सक्रिय रही है और कई बड़ी वारदातो में भी शामिल रह चुकी है, फिलहाल सरेंडर नक्सलियों से बीजापुर पुलिस के द्वारा लगातार बड़े माओवादी लीडर की जानकारी लेने के साथ ही शहरी नेटवर्क और सप्लाई  चैन की भी जानकारी ली जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
राष्ट्रपति भवन में बस्तर के खास मेहमान, खुद परोसा भोजन
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
बिलासपुर: जेल में कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, हुई मौत
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget