एक्सप्लोरर

Bastar Crime News: पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो पति ने कर दी गला घोंटकर हत्या, पुलिस को बताई यह झूठी कहानी

छत्तीसगढ़ के बस्तर में पत्नी ने अपने पति को शराब पीने से मना किया तो पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी पति ने बचने के लिए पुलिस को झूठी कहानी बनाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर पुलिस ने पिछले दिनों जगदलपुर शहर के मेटगुड़ा इलाके में हुए एक महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है. इस मामले में मृतक महिला के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने ही अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी.  हत्या के बाद किसी को शक न हो इसलिए एक कहानी रचा था, लेकिन लगातार पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी चरित्र पर शक करती थी और शराब पीने के लिए मना करती थी, इसलिए उसने अपने घर से  करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल में शौच के लिए गई अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छुपा दिया था.

शराब पीने से मना करती थी पत्नी
बस्तर  ASP निवेदिता पॉल ने बताया कि आरोपी रवि यादव मेटगुड़ा का निवासी है. जो ड्राइवर का काम करता है. जिसकी शादी कुछ साल पहले शारदा यादव से हुई थी. शारदा यादव और उसके पति रवि यादव के बीच संबंध ठीक नहीं थे और वह अपने पति रवि यादव के चरित्र पर शक करती थी. साथ ही उसे शराब पीने से मना करती थी. जिस वजह से  दोनों में विवाद होता  था.  इसी विवाद के कारण रवि यादव ने अपनी पत्नी शारदा यादव की हत्या करने की योजना बनायी और 21 सितंबर को  सुबह  जब उसकी पत्नी शारदा यादव शौच करने के लिए घर से दूर जंगल की ओर गयी तब रवि यादव भी उसके पीछे-पीछे दूसरे रास्ते से जंगल की ओर गया और वह जंगल में छिपकर शारदा यादव की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जंगल में छिपाकर वापस अपने घर आ गया.

Chhattisgarh: बीजेपी को कोसने वाले के साथ बीजेपी के वरिष्ठ नेता निकालेंगे स्वाभिमान यात्रा, यहां जानिए पूरा मामला

आरोपी को भेजा गया जेल
हत्या के कुछ देर बाद मोहल्ले के लोगों को यह बताया कि उसकी पत्नी सुबह शौच करने जंगल की ओर गयी थी जो वापस नहीं लौटी है. यह बात बताकर वह मोहल्ले वासियो को गुमराह कर शारदा यादव को ढुंढने के बहाने मेटगुड़ा के उसी जंगल  गया और  शव मिलने पर उसने अपनी पत्नी के साथ हुए घटना की अलग कहानी गढ़ने के लिए पुलिस को इसकी सूचना दी और खुद घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई. संदेह के आधार पर पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. फिलहाल मामले में आरोपी रवि यादव को अपनी पत्नी शारदा यादव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में लेने के बाद जेल भेज दिया गया है.

एकता की मिसाल: 34 साल से मुस्लिम शख्स कर रहा दुर्गा पूजा का आयोजन, दफ्तर में लगाई बजरंगबली की फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget