एक्सप्लोरर

Bastar News: नेटवर्क नहीं होने से ई-पीओएस मशीन फेल, ऑफलाइन राशन वितरण में लोगों ने की धांधली की शिकायत

Bastar: बस्तर में नेटवर्क नहीं होने के कारण POS मशीन पूरी तरह से फेल होती नजर आ रही है. जिसके कारण लाभार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.अभी ऑफलाइन राशन दिया जा रहा है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी डिजिटल इंडिया को लेकर शुरू की गई शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में ई-पीओएस (POINT OF SALE) मशीन पूरी तरह से फेल होती नजर आ रही है. पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) की दुकानों में नेटवर्क नहीं होने की वजह से लाभार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बस्तर जिले के लगभग 30 उचित मूल्य की दुकानों में स्थापित ई पीओएस मशीनें शो पीस बनकर रह गई है.

दरअसल, केंद्र सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत ई-पीएओएस मशीन के माध्यम से राशन हितग्राही परिवारों के कोई भी सदस्य अंगूठा लगाकर पीडीएस दुकान से राशन की सुविधा ले सकता है. इसके साथ ही इस योजना के अंतर्गत जिन व्यक्ति के पास राशन कार्ड है वे राष्ट्रीय पोटेबिलिटी कराकर अन्य राज्यों से भी राशन खरीद सकते हैं.

नेटवर्क की बनी समस्या

दरअसल, आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत मई 2022 से इस योजना को पूरे देश में लागू किया गया है.  बस्तर जिले में करीब 483 राशन दुकानें खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित है. सभी दुकानों में ई पीएओएस की सुविधा विभाग के द्वारा दी जानी है लेकिन नेटवर्क की परेशानियों की वजह से जिले के अधिकतर पीडीएस दुकानों में और  दूरस्थ इलाकों में मौजूद दुकानें में ऑफलाइन राशन वितरण किया जा रहा है.

कई बार हितग्राही राशन दुकानों में राशन लेने के लिए अपना पूरा दिन गुजार देते है फिर भी उन्हें पूरी तरह से राशन नहीं मिल पाता. वजह यही है कि नेटवर्क की परेशानी होती है जिससे लाभार्थियों को पूरी तरह से निराश होकर घर वापस लौटना होता है. हालांकि कई जगह ऑफलाइन कर दिया गया है जिससे लाभार्थियों को थोड़ी राहत मिल रही है लेकिन राशन वितरण के लिए इस नई प्रणाली का उपयोग बस्तर जिले में नहीं हो पा रहा है.

Surguja News: सरगुजा में सामने आया अंधविश्वास का खेल, आकाशीय बिजली से झुलसी दो बच्चियों को गोबर के ढेर में गाड़ा, जानें पूरा मामला

ऑफलाइन में धांधली की मिलती है शिकायत

खाद विभाग के अधिकारी अजय यादव का कहना है कि जहां इस तरह की समस्या जा रही है उन जगहों पर ऑफलाइन राशन वितरण करने को कहा गया है. साथ ही संबंधित नेटवर्क कंपनियों से भी नेटवर्क समस्या को दूर करने के लिए पत्र लिखा गया है. इधर ऑफलाइन राशन वितरण को लेकर पहले लाभार्थियों ने कई बार शिकायत कर चुके हैं. उनका कहना है कि राशन विक्रेता ऑफलाइन राशन वितरण में धांधली करते हैं ऐसे में डिजिटल प्रणाली से उन्हें पूरा राशन मिलता है. साथ ही पारदर्शिता भी रहता है. ऐसे में वह चाहते हैं कि जल्द से जल्द नेटवर्क की समस्या दूर हो और उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाला राशन पूरे पारदर्शिता के साथ वितरित किया जाए.

Bastar News: बादल एकेडमी से मिलेगी बस्तर की आदिवासी परंपरा और कला संस्कृति को पहचान, हर शनिवार आदिवासी मंडई का होगा आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं
सिंगापुर केमंडाई रिजर्व पहुंचे CM साय, देखीं इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget