एक्सप्लोरर

Bastar Police Action: नशे के कारोबारियों पर बस्तर पुलिस का शिंकजा, जानिए- 2021 में कितने तस्करों की हुई गिरफ्तारी

साल 2021 में बस्तर पुलिस ने 185 तस्करों से कुल 8 हजार 889 किलो गांजा जब्त किया है. जिसकी कीमत 4 करोड़ 44 लाख 45 हजार रुपये आंकी गई है.

Bastar Police Action: छत्तीसगढ़ के बस्तर पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बीते साल भर में बड़ी कार्रवाई की है. यह पहला मौका है जब साल 2021 में बस्तर पुलिस ने 185 तस्करों से कुल 8 हजार 889 किलो गांजा जब्त किया है. जिसकी कीमत 4 करोड़ 44 लाख 45 हजार रुपये आंकी गई है. साल भर में मादक पदार्थ तस्करी के 112 प्रकरण सामने आए थे. वहीं बस्तर के 7 चेक पोस्ट से पुलिस ने इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त करने में सफलता हासिल की. दरअसल, हर साल बड़ी मात्रा में छत्तीसगढ़ से लगे उड़ीसा राज्य से गांजा की तस्करी बस्तर के रास्ते अन्य प्रदेशों में की जाती है. जिसके धरपकड़ के लिए बस्तर पुलिस अभियान चलाकर बीते साल भर में इतनी बड़ी मात्रा में गांजा जब्त करने में सफलता हासिल की है.

2021 में 185 तस्कर गिरफ्तार
बस्तर आईजी सुंदरराज पी  का कहना है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान के साथ-साथ गांजा की तस्करी को रोकना पुलिस के लिए बड़ी जिम्मेदारी होती है. हर साल अंतरराज्यीय गिरोह के तस्कर बस्तर के रास्ते ही अन्य प्रदेशों में गांजा की बड़ी खेप तस्करी करते हैं और इसे रोकने के लिए पुलिस हमेशा मुस्तैद रहती है. यही वजह है कि बीते साल भर में इतनी बड़ी मात्रा में पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करों से गांजा जब्त किया है. साथ ही  185 आरोपियों को भी धर दबोचा है. इसके अलावा गांजा तस्करी के लिए इस्तेमाल किये गए 50 से भी अधिक लग्जरी वाहन  इन आरोपियों से पुलिस ने जब्त की है.

अन्तर्राजीय गिरोह के बड़े तस्कर होंगे टारगेट
बस्तर आईजी  सुंदरराज पी ने कहा कि साल 2022 में भी बस्तर पुलिस इन बड़े अंतरराज्यीय गिरोह के तस्करों को धर दबोचने में पूरे मुस्तैदी से काम करेगी और तस्करी को रोकने चेक पोस्ट नाके के अलावा अलग से टीम भी गठित की जाएगी ताकि पूरी तरह से इस नशे के कारोबार पर लगाम लगाया जा सके. उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स एक्ट के तहत इस मादक पदार्थ को  प्रोटोकॉल के नियम का पालन करते हुए नष्ट किया जाएगा. फिलहाल पुलिस साल 2022 में भी अभियान चलाकर गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में एक कैबिनेट मिनिस्टर और उनके सात कर्मचारी हुए कोरोना पॉजिटिव, बिना मास्क पहने पहुंचे थे कार्यक्रम में

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार कोदो, कुटकी और रागी को समर्थन मूल्य पर खरीदेगी, जानिए अपनी फसलों की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget