एक्सप्लोरर

Bastar Corona Update: छुट्टी बिताकर पुलिस कैंपों में लौट रहे जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, अलर्ट जारी

Bastar Covid Update: बस्तर संभाग में अन्य प्रदेशों से छुट्टी बिताकर लौट रहे जवान लगातार कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं. 7 जिलों के कैंपों में तैनात जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर हड़कंप मचा हुआ है.

Bastar Corona News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अन्य प्रदेशों से छुट्टी बिताकर लौट रहे जवान लगातार कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं. 7 जिलों के कैंपों में तैनात जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आला अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. सबसे पहले सुकमा जिले के तेमलवाड़ा में बीते मंगलवार को एक साथ 38 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए. गुरुवार को बीजापुर जिले में भी 17 जवान कोरोना की चपेट में आ गए, इसके अलावा सुकमा में बुधवार को 7 जवानों के साथ नारायणपुर में भी 1 जवान कोरोना संक्रमित मिला.

कैंपों में जवानों के लगातार कोरोना पॉजिटिव आने से  संक्रमण फैलने का  खतरा भी बढ़ गया है. हालांकि आईजी सुंदरराज पी का कहना है कि बस्तर संभाग में मौजूद सभी सुरक्षा बलों के कैंपों में कोरोना पर सावधानी बरतने का आदेश जारी कर दिया गया है, लेकिन पिछले 3 दिनों से लगातार कैंपों में कोरोना विस्फोट हो रहा है और कई जवान कोरोना से संक्रमित मिल रहे हैं.

400 से ज्यादा सुरक्षा बलों के कैंपों में संक्रमण का खतरा

जानकारी के मुताबिक, सुकमा जिले में 2 सीआरपीएफ डीआईजी रेंज में बटालियन हेड क्वार्टर मिलाकर कुल 50 कैंप हैं. बीजापुर, नारायणपुर, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर और दंतेवाड़ा में 400 से अधिक कैंप हैं. एहतियात बरतते हुए बस्तर आईजी ने सभी बटालियन कमांडेंट को छुट्टी से लौटने वाले जवानों के लिए निर्देश जारी किए हैं. नियम के मुताबिक छुट्टी से लौटने वाले जवानों को तैनाती वाले कैंप में जाने से पहले बटालियन मुख्यालय में सप्ताह भर क्वारंटाइन किया जाएगा. इस दौरान रैपिड एंटीजन किट से जवानों की कोरोना जांच भी होगी. सब कुछ ठीक होने के बाद ही तैनाती वाले कैंपों में भेजा जाएगा और आने के बाद अन्य जवानों से अलग बैरक में रखा जाएगा. कुछ दिनों तक ऑपरेशन के दौरान भी अन्य जवानों से दूरी बनाकर रखेंगे. इन जवानों का इलाज बटालियन मुख्यालय के अलग बैरक में होगा. हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर रेफर किया जाएगा.

PM Modi Security Breach: नवजोत सिंह सिद्धू बोले - PM ने किया पंजाब का अपमान, चुनावी फायदे के लिए रचा स्वांग

Assembly Elections 2022: कोरोना के बेतहाशा मामलों के बीच कैसे होंगे विधानसभा चुनाव? ऐसी हैं चुनाव आयोग की तैयारियां?

छुट्टी से लौट रहे जवान लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमित

दरअसल दूसरी लहर के बाद कोरोना मामलों में कमी आते ही सुरक्षा बलों के कैंपों में भी छुट्टी से लौटने वाले जवानों की जांच और क्वारंटाइन में ढील दे दी गई थी, जिसके चलते अब अन्य प्रदेशों में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण की चपेट में छुट्टी से वापस बस्तर लौट रहे  जवान भी आ रहे हैं,और इससे सुरक्षा बलों के कैंपों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है. फिलहाल आईजी का कहना है कि बस्तर संभाग में मौजूद सभी सुरक्षा बल कैंप में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कड़ाई बरतने को कहा गया है. संक्रमित पाए गए जवानों का भी बेहतर तरीके से इलाज करने के आदेश दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि संक्रमित जवानों की संख्या और भी बढ़ सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget