एक्सप्लोरर

Sawan Somwar: पाताल लोक में है भगवान शिव का धाम, जहां वनवास के दौरान ठहरे थे भगवान श्रीराम

Sawan Somwar 2024: बस्तर में कैलाश गुफा एक प्राकृतिक आश्चर्य है जहां भगवान शिव का लिंग स्थापित है. मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने यहां शिव की उपासना की थी. इस गुफा में कई शिवलिंग हैं.

Sawan Somwar 2024: छत्तीसगढ़ का बस्तर अपनी प्राकृतिक सौंदर्य  के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. यहां की वॉटरफॉल्स, घने जंगल और नैसर्गिक गुफाएं अद्भुत हैं. दरअसल, दंडकारण्य क्षेत्र बस्तर को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है. आदिकाल से यहां के रहवासी भगवान शिव के उपासक रहे हैं. यही वजह है कि बस्तर में भगवान शिव के सैकड़ों मंदिर हैं और उनमें से एक प्रसिद्ध स्थल है 'कैलाश गुफा'.

कैलाश गुफा को छत्तीसगढ़ का पाताल लोक भी कहा जाता है. यहां प्राकृतिक रूप से भगवान शिव की लिंग स्थापित है. पुरानी मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम ने अपने वनवास के दौरान इसी कैलाश गुफा में कई दिनों तक भगवान शिव की उपासना की थी. इस वजह से यह जगह काफी प्रसिद्ध है. 

कांगेर वैली नेशनल पार्क में मौजूद कैलाश गुफा यहां देश दुनिया से पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहती है, लेकिन वही बस्तर के रहवासियों के लिए यह गुफा भगवान शिव के प्रति आस्था का प्रतीक है. इस वजह से सावन सोमवार और महाशिवरात्रि के मौके पर सैकड़ों की संख्या में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है.


Sawan Somwar: पाताल लोक में है भगवान शिव का धाम, जहां वनवास के दौरान ठहरे थे भगवान श्रीराम

कैलाश गुफा में भगवान श्रीराम ने किया था जलाभिषेक 
बस्तर के जानकार विजय भारत बताते हैं कि बस्तर में आदिकाल से ही यहां के आदिवासी भगवान शिव के उपासक रहे हैं और सदियों से उनकी पूजा करते आ रहे हैं. पूरे बस्तर संभाग में हजारों की संख्या में भगवान शिव का मंदिर है. बस्तर के आदिवासियों की भगवान शिव के प्रति काफी गहरी आस्था है.

यही वजह है कि यहां जितने भी प्राकृतिक रूप से शिवलिंग है वहां की देखरेख स्थानीय आदिवासी करते हैं और भगवान शिव को बस्तर में बूढ़ादेव के नाम से भी जाना जाता है. कैलाश गुफा का नाम भगवान शिव लिंग के वजह से पड़ा. इस गुफा में सैकड़ों साल पुराने  प्राकृतिक रूप से बने कई शिवलिंग है, जिसकी ग्रामवासी पूजा अर्चना करते हैं. 

खासकर सावन सोमवार और महाशिवरात्रि के मौके पर कांगेर वैली पार्क में मौजूद कोटोमसर गुफा, दंडक गुफा और कैलाश गुफा में सैकड़ों की संख्या में भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं. ऐसी भी मान्यता है कि भगवान श्रीराम अपने वनवास के दौरान जब बस्तर जो आदि काल से दंडकारण्य के नाम से प्रसिद्ध है.

यहां श्रीराम चित्रकोट से तेलंगाना के भद्राचलम के लिए निकले थे तब उन्होंने दरभा के घने जंगल में मौजूद कैलाश गुफा में कई दिनों तक भगवान शिव की आराधना की थी. इस वजह से इस गुफा का नाम भी कैलाश गुफा के नाम से जाना जाता है और इसे छत्तीसगढ़ का पाताल लोक भी कहते हैं.

यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम अरुण साव का भांजा रानी दहरा वाटरफॉल में बहा, सुबह भी तलाश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
Embed widget