एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर के कांगेर वैली नेशनल पार्क में नियमों की उडीं धज्जियां, वन कर्मचारियों ने अवैध उत्खनन कर बना दी नई सीसी सड़क

Kanger Ghati National Park: छत्तीसगढ़ के कांगेर वैली नेशनल पार्क के कोलेंग परिक्षेत्र में बड़े बड़े बोल्डरों का उत्खनन किया गया है. बोल्डरों का अवैध उत्खनन करके नई सड़क भी बना दी गई है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कांगेर वैली नेशनल पार्क के कोलेंग परिक्षेत्र में अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है. यह नेशनल पार्क अपने जैव विविधता के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में जाना जाता है. नेशनल पार्क के सभी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए विभाग के ही अधिकारी कर्मचारियों ने पार्क के भीतर जंगलो से विभागीय कार्य को करने के लिए बड़े बड़े बिल्डरों का उत्खनन कर लिया है. जिससे यहां की जैव विविधता को भी भारी नुकसान हुआ है.

साथ ही गुणवत्ताविहीन सीसी सड़क का निर्माण कर सड़क के दोनों तरफ इन बोल्डरों को डाल दिया गया है जबकि नियम के मुताबिक सड़क के दोनों ओर मुरूम डाला जाना था. यहीं नहीं आनन-फानन में आधी अधूरी सड़क बनाकर पुराने मद के पैसों का बंदरबांट किया गया है और इस काम को मात्र चार दिन में पूरा कर लिया है. 


Bastar News: बस्तर के कांगेर वैली नेशनल पार्क में नियमों की उडीं धज्जियां, वन कर्मचारियों ने अवैध उत्खनन कर बना दी नई सीसी सड़क

भारतीय वन अधिनियम के नियमों के मुताबिक नेशनल पार्क में किसी भी पेड़ को क्षति पहुंचाना या कोई भी औजार लेकर पार्क में प्रवेश करना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है. बावजूद इसके लगातार विभाग के कर्मचारी पार्क के भीतर अवैध उत्खनन विभागीय कार्यों को पूरा करने के लिए अधिकारियों के निर्देश पर कर रहे हैं.

इससे पहले भी साल 2018 में इस तरह के अवैध उत्खनन का मामला सामने आया था. जिसमें विभाग के बड़े अधिकारियों ने कर्मचारियों पर कार्रवाई की थी लेकिन इसके बावजूद कठोर कार्रवाई ना होने के कारण कुछ कर्मचारी इस तरह से नियमों की अवहेलना कर अपनी अफशाही दिखाते हुए इस प्रकार के घटना को अंजाम दे रहे है.

Petrol-Diesel Price Today: आज के लिए पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमत जारी, जानें- दिल्ली सहित इन राज्यों के प्रमुख शहरों में क्या है तेल का भाव

बेरोजगार इंजीनियर संघ के लोगों में नाराजगी

दरअसल, नेशनल पार्क के भीतर कोलेंग से भैंसादरहा मार्ग पर सीसी सड़क बनाया जा रहा है. इस गुणवत्ताविहीन सीसी सड़क को लेकर भी बेरोजगार इंजीनियरों ने विभाग के लोगों पर मुख्यमंत्री के आदेश की अवहलेना करने का आरोप लगाया है.

बेरोजगार इंजीनियर लखमु कवासी का कहना है कि मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए बेरोजगार इंजीनियर से अच्छी गुणवत्ता का निर्माण कार्य करने के लिए आदेश जारी किया था लेकिन विभाग के कर्मचारियों ने पैसों की लालच में पूरी तरह से गुणवत्ताविहीन सीसी सड़क का खुद आधा अधूरा निर्माण कर पैसों का बंदरबांट कर लिया.

यही नहीं उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को भी कार्य पूर्ण कर आनन-फानन में काम पूरे होने के 10 दिन के भीतर ही पूरी मजदूरी दे दी गई जबकि विभाग बेरोजगार इंजीनियरों से कार्य करने के बाद बजट या LOC के अभाव के नाम पर 4 से 5 महीने बाद भी भुगतान नहीं कराता है. बताया यह भी जा रहा है कि इस सीसी सड़क के लिए 2019 में बजट की स्वीकृति हुई थी लेकिन तब आधा काम करवा कर उसे छोड़ दिया गया और जिसके बाद फिर इसी सड़क के नाम पर लाखों रुपए का नया बजट बनाकर घटिया सड़क निर्माण कराया गया.

सड़क के पास किया बोल्डरों का अवैध उत्खनन

यही नहीं नई सड़क के आसपास विभाग के जिम्मेदारों द्वारा अवैध उत्खनन भी किया गया है. इसी सड़क के दोनों तरफ सड़क के आसपास अवैध उत्खनन कर बड़े-बड़े पत्थरनुमा बोल्डरों को डाल दिया गया. कुल मिलाकर क्षेत्र के रेंजर और अन्य अधिकारी द्वारा नेशनल पार्क में नियमों का उल्लंघन कर पैसों का बंदरबांट कर लिया और शासन और नेशनल पार्क के सारे नियमों की भी धज्जियां उड़ा दी.

फिलहाल इस मामले में कांगेर वैली नेशनल पार्क के डायरेक्टर गणवीर धम्मशिल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अवैध उत्खनन की जांच कराने की बात कही है. साथ ही गुणवत्ता विहीन तरीके से हुए सड़क की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है लेकिन इस तरह के भ्रष्टाचार और विभाग द्वारा किये गए अवैध उत्खनन पर किसी तरह की जांच और कठोर दंडात्मक कार्रवाई नहीं होने से नेशनल पार्क के बीटगार्ड से लेकर रेंजर समेत वन विभाग के अधिकारियों के हौसले बुलंद है और एक के बाद एक नियमों का उल्लंघन कर शासन के पैसों का जमकर बंदरबांट कर रहे है.

Surguja News: मैनपाट इलाके में हाथियों के बाद अब तेंदुए की दहशत, बछड़े को बनाया शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget