एक्सप्लोरर

abp लाइव की खबर का असर, कांगेर वैली नेशनल पार्क के संचालक ने डिप्टी रेंजर को किया सस्पेंड

Chhattsigarh News: छत्तीसगढ़ के कांगेर वैली नेशनल पार्क में विकास के लिए केंद्र की ओर से दिए जा रहे फंड का वन विभाग के अधिकारी द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा था. अधिकारी पर कार्रवाई की गई है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) में एबीपी लाइव की खबर का बड़ा असर हुआ है. दरभा स्थित कांगेर वैली नेशनल पार्क (Kanger Valley National Park) के लिए केंद्र सरकार द्वारा वन विभाग को कैम्पा फंड दिया जा रहा था. इसके तहत पार्क के भीतर लेंटाना उन्मूलन कार्य किया गया था जिसमें रेंजर और डिप्टी रेंजर द्वारा लाखों रुपये का भ्रष्टाचार किया गया था. मामला उजागर होने के बाद कांगेर वैली नेशनल पार्क के संचालक ने डिप्टी रेंजर को दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. 

पार्क संचालक गणवीर धम्मशील ने इस मामले पर जांच बिठाई थी. जांच में ग्रामीणों से बयान दर्ज करने के बाद कोलेंग रेंज के दोनों ही अधिकारी रेंजर दिनेश रवानी और डिप्टी रेंजर राजपूत को दोषी पाया गया था. 

ग्रामीणों के खाते में पैसा डाल कर रहे थे खेल
नैसर्गिक सुंदरताओं से भरपूर बस्तर के सबसे खूबसूरत कांगेर वैली नेशनल पार्क में  कोलेंग वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 333 में लेंटाना उन्मूलन कार्य (झाड़ियों की सफाई के नाम पर) 50 से अधिक स्थानीय ग्रामीण श्रमिकों के खाते में अलग-अलग किस्तों के पैसे बिना काम के व्हाउचर बनाकर डाला गया था. और ग्रामीणों ने बीते 3 सालों से काम नहीं करने और खाते में पैसे डाले जाने की बात को स्वीकार किया था. पैसे को कुछ दिन बाद ग्रामीण के खाते से निकालकर खुद फारेस्ट विभाग के अधिकारी डकार रहे थे. लाखो रुपये की  भ्रष्टाचार का उजागर हुआ था.

विभाग ने ऐसे कसी नकेल
इस भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच शुरू हुई जिसमें विभाग के रेंजर दिनेश रवानी और डिप्टी रेंजर राजपूत पूरी तरह से दोषी पाए गए हैं. कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के संचालक गणवीर धम्मशील ने बताया कि बीते दिनों नेशनल पार्क के कोलेंग वन परीक्षेत्र के काचीररास फारेस्ट एरिया से लेंटाना उन्नमूलन कार्य में गड़बड़ी की जानकारी मिली थी. शिकायत के बाद वन विभाग के एसडीओ कमल तिवारी को जांच के लिए भेजा गया था. विभागीय जांच में कोलेंग वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर राजपूत दोषी पाए गए हैं. जिन पर आवश्यक कार्रवाई के लिए मुख्य वन संरक्षक को पत्र लिखा  गया जिसके बाद सीसीएफ आर.सी दुग्गा ने डिप्टी रेंजर को निलंबित कर दिया और रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. सीसीएफ ने कहा कि यदि रेंजर दिनेश रवानी का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं हुआ तो उन पर भी अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में CM पर सस्पेंस बरकरार, जेपी नड्डा से मिलीं रेणुका सिंह, 30 मिनट चली मुलाकात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget