एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सेहत से भरपूर है बस्तर की देसी कोल्ड ड्रिंक, गर्मी के मौसम में रहती है डिमांड, शहरवासी इसके फायदे से अनजान

Bastar News: गर्मी में बस्तर के ग्रामीणअंचलों में रागी से बनी मंडिया पेज की डिमांड होती है. मंडिया पेज सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन प्रशासन के उदासीनता के चलते शहरवासी इसके फायदे से अनजान हैं.

Bastar Millets Cold Drink News: गर्मी का मौसम आते ही लोगों की प्यास बढ़ जाती है और लोग बाजार में मिलने वाली अलग-अलग तरह की कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं. लेकिन बस्तर के ग्रामीण अंचलों में गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा रागी से बनी मंडिया पेज की डिमांड होती है. इसे बस्तर के ग्रामीण गर्मी में अपनी प्यास बुझाने के साथ अपनी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानते हैं. इस वजह से गर्मी का मौसम आते ही ग्रामीणों के हर घर में मंडिया पेज मिलना आम बात होता है, लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते यह शहरी क्षेत्रों में चलन से बाहर है और प्रशासन ने भी गर्मी के दिनों में सेहत से भरपूर मंडिया पेज के प्रचार प्रसार के लिए कोई पहल नहीं की है, जिसके चलते बाजार में इस देसी ड्रिंक के जगह ठंडे सॉफ्ट ड्रिंक ने जगह ले ली है.

शरीर के लिए है काफी फायदेमंद
छत्तीसगढ़ के बस्तर में पिये जाने वाली पेय पदार्थों में से एक मंडिया पेज को शरीर के लिए काफी हेल्दी माना जाता है. खासकर गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरी करने वाले महिला और पुरुषों के लिए मंडिया पेज किसी कोल्ड ड्रिंक से कम नहीं होती. शरीर में ठंडक पहुंचाने के साथ यह कैल्शियम और डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण है, लेकिन शहरों में अब धीरे-धीरे इस देसी ड्रिंक की जगह सॉफ्ट ड्रिंक ने ले ली है और प्रशासन सेहत से भरपूर इस मंडिया पेय के लिए भी कोई प्रचार-प्रसार नहीं कर रहा है.

खास बात यह है कि औषधीय गुणों से भरपूर मंडिया पेय शरीर को ताकत देने के साथ ही डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है. प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन C होने की वजह से यह शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है. आदिवासी अंचलों की महिला, पुरुषों के साथ ही छोटे बच्चों और बुजुर्गों के द्वारा भी मंडिया पेय का सेवन करना आम बात है. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर केके मिश्रा का कहना है कि मंडिया पेय ग्रामीणों की सेहत का सबसे बड़ा राज है. गर्मी के मौसम में शहरी इलाकों के लोगों को सबसे ज्यादा डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम होती है. तेज धूप की वजह से शरीर लस्त पड़ जाता है और लोग ठंडा पानी या फिर मार्केट में मिलने वाले तरह-तरह के सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करते हैं जो शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होता है. वहीं बस्तर के ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोग गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में वनोपज रागी को पीसकर मंडिया बनाते हैं और उसके बाद सुबह शाम इसका सेवन करते हैं.

इससे ग्रामीण हष्टपुष्ट और स्वस्थ होते हैं और उनकी जीविका भी काफी लंबी होती है. इसके जानकार हेमंत कश्यप बताते हैं कि मंडिया पेय बस्तर के आदिवासियों के लिए प्रमुख पेय है. आदिवासी अंचलों में सभी घरों में मंडिया पेज बनना सामान्य बात है. यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी ठीक करता है. साथ ही, यह ऊर्जा का  मुख्य स्रोत भी है. इसमें मुख्य रूप से अमीनो अम्ल, कैल्शियम,  लौह तत्व, ग्लूकोस, प्रोटीन, फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. तेज धूप और गर्मी के मौसम में मंडिया पेय का कोई तोड़ नहीं है.

हालांकि चिकित्सकों का भी कहना है कि इसकी खूबियों की जानकारी नहीं होने की वजह से शहरी इलाकों में मंडिया पेय की जानकारी नहीं होती है. इस वजह से लोग ठंडे कोल्ड्रिंक और मार्केट में मिलने वाली तरह-तरह के ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करते हैं. वहीं, प्रशासन भी मंडिया पेज की खूबी को प्रमोट करने के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है जिससे शहरी क्षेत्रों में भी मंडिया पेज लोगों को आसानी से मिल सके. वहीं, बस्तर के लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन इस ओर ध्यान देता है और इससे अलग-अलग फ्लेवर में बाजार में उपलब्ध कराता है. तो इसके सेवन से बस्तर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ वासी भी गर्मी के मौसम में न सिर्फ सेहतमंद रहेंगे बल्कि इससे ग्रामीणों को रोजगार भी मिल सकेगा. फिलहाल, इस ओर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है.

मंडिया पेय को लेकर प्रचार प्रसार का है अभाव
हालांकि राज्य सरकार द्वारा सी मार्ट के माध्यम से रागी और मंडिया पेज की जरूर बिक्री की जाती है, लेकिन इसकी खूबी को लेकर प्रचार प्रसार नहीं किए जाने के चलते कई लोग इसके फायदे से अनजान हैं. ऐसे में गर्मी के मौसम में कोल्ड ड्रिंक्स और ठंडे पेय पदार्थ का सेवन कर अपनी सेहत का खिलवाड़ कर रहे हैं. जानकारों का कहना है कि अगर सरकार इस ओर ध्यान देती है तो गर्मी के मौसम में मंडिया पेय की काफी डिमांड बढ़ेगी और यह लोगों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होने के साथ ही इसकी बिक्री से  ग्रामीणों के लिए भी रोजगार उपलब्ध हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: Dantewada News: नवविवाहिता से गैंगरेप के आरोपी गिरफ्तार, गला घोंटकर उतारा था मौत के घाट, जंगल में मिली थी लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget