एक्सप्लोरर

Dantewada News: नवविवाहिता से गैंगरेप के आरोपी गिरफ्तार, गला घोंटकर उतारा था मौत के घाट, जंगल में मिली थी लाश

Dantewada Crime: पुलिस ने 10 दिन पहले नवविवाहिता से हुए गैंगरेप मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. दोनों ने मिलकर गैंगरेप के बाद महिला की हत्या कर दी थी और शव झाड़ियों के पास छोड़कर भाग गए थे.

Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के हाउरनार गांव में रहने वाली एक नवविवाहिता की अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है और इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों ही आरोपी नवविवाहिता के पड़ोस में ही रहने वाले हैं जो काफी दिनों से महिला पर बुरी नियत रखे हुए थे. 10 दिन पहले शाम को घर के पास के ही कुएं से पानी लेने गई नवविवाहिता को अकेले पाकर दोनों युवक ने पहले मुंह में कपड़ा बांधकर महिला के साथ बारी-बारी से रेप किया. इसके बाद किसी को इस बात का पता ना चले, इसके लिए महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी.

इसके बाद घटना को अंजाम देकर दोनों ही आरोपी फरार हो गए. दंतेवाड़ा एसडीओपी आशा रानी के नेतृत्व बनाई गई पुलिस की टीम लगातार इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई थी और आखिरकार दोनों ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों ने पूछताछ पर पुलिस को बताया कि महिला पर काफी दिनों से उनकी नियत खराब थी. अकेले पाकर उन्होंने महिला के साथ गैंगरेप किया और उसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल, आरोपियों को रिमांड में लेकर जेल भेज दिया गया है.

पड़ोस के युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने बताया कि गीदम ब्लॉक के हाउरनार ग्राम पंचायत के एक पारा की रहने वाली 25 साल की नवविवाहिता महिला 29 मई की शाम घर के पास करीब 400 मीटर की दूरी पर स्थित कुएं से पानी भरने गई हुई थी. शाम करीब 6 से 7 के बीच वह घर लौट रही थी. इसी बीच महिला के पड़ोस में रहने वाले दो युवक दशाराम भास्कर और मुन्नाराम भास्कर भी उसी तरफ़ से आ रहे थे. दोनों युवकों ने महिला को अकेले देखा फिर मौके का फायदा उठाकर उसके मुंह को बांधकर जंगल की तरफ ले गए. जबरदस्ती कर दोनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर दी. इसके बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले थे.

उसी रात जब महिला घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे ढूंढने निकले, जिन्होंने झाड़ियों के पीछे महुआ पेड़ के नीचे महिला की नग्न हालत में लाश बरामद की थी. इसकी खबर पुलिस को लगी थी. पुलिस एसडीओपी आशारानी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाकर 10 दिनों से मामले की जांच की जा रही थी. प्राप्त साक्ष्य मुखबिर से मिली सूचना और टेक्निकल टीम के प्रयासों से पुलिस दोनों आरोपियों तक पहुंची और दोनों ही आरोपी महिला के पड़ोसी निकले. बताया जा रहा कि इनमें से एक आरोपी  शराब के नशे में था और पूछताछ में बताया कि काफी दिनों से नवविवाहिता पर बुरी नजर थी और कुएं के पास अकेले पाकर दोनों ने उसके साथ गैंगरेप कर गला घोटकर हत्या कर दी, फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड में लेने के बाद जेल भेज दिया है. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh News: शराबबंदी की जगह 'नशाबंदी'! CM भूपेश बघेल ने कहा- 'गुड़ाखू, गुटका, गांजा भी बंद...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget