एक्सप्लोरर

Bastar Encounter: छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में मुठभेड़, 12 नक्सली मारे गए

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. यहां मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए हैं. पुलिस अधिकारी ने जानकारी की पुष्टि की है.

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र स्थित बीजापुर जिले में गुरुवार को नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की जबरदस्त मुठभेड़ हो गई. इसमें 12 नक्सली मारे गए हैं. पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की है. बस्तर में मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान जारी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी सुरक्षाबल सुरक्षित हैं.

मामले को लेकर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ सुबह करीब नौ बजे दक्षिण बीजापुर के जंगल में हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल रोधी अभियान पर थी. अधिकारी ने कहा कि शाम तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही. इसमें 12 नक्सली मारे गए हैं.

उन्होंने बताया कि तीन जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशिष्ट जंगल युद्ध इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन) की पांचवीं बटालियन और सीआरपीएफ की 229वीं बटालियन के जवान इस अभियान में शामिल हैं.

इस महीने अब तक मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे

अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हो गए. क्षेत्र में तलाशी अभियान अब भी जारी है, विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.” उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. इसके साथ ही इस महीने अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे जा चुके हैं. बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में 12 जनवरी को सुरक्षाकर्मियों से मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच माओवादी मारे गए थे.

पिछले साल सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को किया था ढेर 

पिछले साल राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था. इससे पहले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने IED लगा विस्फोट कर हमला कर दिया था. इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा इकाई के दो कमांडो घायल हो गए.'

ये भी पढ़ें- Kawasi Lakhma News: गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता कवासी लखमा बोले, 'मेरे जैसे गरीब आदमी को...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget