एक्सप्लोरर

Dussehra 2022: नक्सल प्रभावित बस्तर में दशहरा को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, 1000 जवान होंगे तैनात

Durga Puja 2022: पुलिस अफसरों का कहना है, भीड़ के चलते किसी तरह की रिस्क नहीं ली जा रही है. पूरे 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है और 1000 जवानों को तैनात किया जा रहा है.

Chhattisgarh News: विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व (Bastar Dussehra festival) की शुरुआत हो चुकी है और 12 से भी अधिक अद्भुत रस्मों को भी इस दशहरा पर्व के दौरान धूमधाम से निभाया जा रहा है. कोरोना काल के 2 साल बीतने के बाद इस प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व को देखने के लिए बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों और विदेशों से भी पर्यटक पहुंच रहे हैं. साथ ही बस्तर संभाग के सातों जिलों के ग्रामीण भी इन रस्मों में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए हैं. ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही पूरे जिले में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम करना पुलिस (Bastar Police) के लिए चुनौती है. हालांकि पुलिस के अफसरों का कहना है कि हजारों की संख्या में भीड़ के चलते किसी भी तरह की रिस्क नहीं ली जा रही है इसलिए पूरे 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है और लगभग 1 हजार जवानों को तैनात किया जा रहा है. इसके अलावा शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से कंट्रोल रूम से पूरी निगरानी रखी जा रही है.

कानून व्यवस्था बनाये रखने की चुनौती
दरअसल बस्तर दशहरा के दौरान संभाग के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से भी लोग इस पर्व में शामिल होने और यहां की रस्मों को देखने पहुंचते हैं. ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती होती है. बस्तर के एडिशनल एसपी निवेदिता पॉल ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों समेत उड़ीसा, महाराष्ट्र , तेलंगाना और रायपुर रोड पर करीब 15 से ज्यादा फिक्स पॉइंट बनाये गए हैं और इनमें करीब 300 से ज्यादा जवानों की ड्यूटी लगाई गई है. दशहरा के समाप्ति तक सुरक्षाकर्मियों की निगरानी शहर में और दशहरा में निभाई जाने वाली रस्मों की जगह रहेगी. इसके अलावा दशहरा के प्रमुख रस्मों वाली जगहों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, ताकि भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके.
Dussehra 2022: नक्सल प्रभावित बस्तर में दशहरा को लेकर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, 1000 जवान होंगे तैनात

Janjgir-Champa: बाइक की डिमांड नहीं हुई पूरी तो बहू को निकाला घर से बाहर, लालची पति और सास-ससुर पहुंचे जेल

नेशनल हाईवे पर नवरात्रि के 9 दिन गश्त
सुरक्षा के लिए किए गए विशेष इंतजाम के तहत सरेंडर नक्सलियों की सेवाएं ली भी जा रही हैं और इन्हें भीड़ वाले स्थान पर तैनात किया जा रहा है. वहीं महिला पुलिस को भी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा नेशनल हाईवे में पद यात्रियों के काफिले निकल रहे हैं. उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दंतेवाड़ा मार्ग पर इसके अलावा भानपुरी, परपा और कोड़ेंनार थाना के पुलिस को नेशनल हाईवे पर नवरात्रि के 9 दिन तक गश्त सुनिश्चित करने को कहा गया है.

इस साल तेजी से बढ़ रही लोगों की भीड़
एएसपी ने बताया कि, नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से पुलिस असामाजिक तत्वों के साथ-साथ सभी तरह की गतिविधियों पर नजर बनाए हुई है और बस्तर दशहरा के सभी रस्मो में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. साथ ही कई जगहों पर पुलिस सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं ताकि इस दशहरा पर्व में शामिल  होने आए पर्यटक और स्थानीय लोगों को किसी तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े. वहीं इस साल पर्व में हुए अत्यधिक भीड़ को देखते हुए इनके नियंत्रण के लिए भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं.

छत्तीसगढ़: दुर्ग में सनसनीखेज वारदात, सिर पर कुल्हाड़ी मारकर एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget