एक्सप्लोरर

Bastar: धर्मांतरण पर भ्रम फैलाने वालों की अब खैर नहीं, पोस्ट वायरल करने वालों पर सख्ती के निर्देश

Chhattisgarh News: नारायणपुर जिले में पिछले दिनों धर्मांतरण को लेकर जबरदस्त बवाल हुआ था, जिसमें पुलिस के घायल होने की खबर भी आई थी. क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन अपील भी कर रही है.

Bastar Division Police Action: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण के मुद्दे  को लेकर मचे बवाल के बाद प्रशासन ने निर्देश दिये. धर्मांतरण को लेकर किसी तरह भ्रम फैलाने वाले और सोशल मीडिया में तरह-तरह के वीडियो अपलोड करने वालों पर बस्तर आईजी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये. इसके लिए बकायदा बस्तर के आईजी ने सातों जिलों के एसपी और प्रशासन के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की. साथ ही बस्तर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए बस्तरवासियों से अपील की. आईजी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए अराजकता और भ्रम फैलाने वाले व्यक्तियों , समूहों और संगठनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर होगी कार्रवाई

दरअसल बीते दिनों नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर दो समुदाय के बीच हुए उपजे विवाद और पुलिस पर हमले के बाद लगातार इसे लेकर सोशल मीडिया में तरह तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं. साथ ही विभिन्न समूह और संगठनों के द्वारा सोशल मीडिया में गलत और भ्रामक पोस्ट भी वायरल की जा रही है. इससे लोगों के धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच रहा है, जिसके चलते आईजी ने तत्काल ही सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की.

संभाग में होने वाली विभिन्न प्रकार के आयोजन रैली और प्रदर्शन में शामिल व्यक्तियों के द्वारा किसी प्रकार का गैर कानूनी करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये. इसमें  किसी तरह के  हिंसा में शामिल होने पर उनके साथ साथ आयोजकों को भी जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

वहीं धर्मांतरण विवाद की वजह से सुलगते बस्तर को संभालने के लिए रणनीति बनाई गयी है. इसके तहत एक तरफ गांव से जिला स्तर पर समाधान शिविर लगाने की योजना है. वहीं दूसरी तरफ गैर कानूनी भीड़ को रोकने के लिए पुलिस की सख्ती की भी तैयारी है.

गांव-गांव में होगी प्रशासनिक की बैठक

बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने यह भी बताया कि बस्तर संभाग के सभी जिलों में निर्मित हो रही वर्तमान कानून व्यवस्था से निपटने के लिए संवाद समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे. यह शिविर जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय और ग्राम स्तरीय होंगे. इसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, गणमान्य नागरिक, राजनीतिक सामाजिक, संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भ्रामक पोस्ट और  सोशल मीडिया में वाद विवाद करने वाले और पोस्ट  वायरल करने वाले लोगों पर साइबर सेल से भी निगरानी रखी जाएगी.  ग्रुप एडमिन के साथ ही मैसेज और पोस्ट को वायरल करने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

Chhattisgarh News: 40 नदियों के तट पर लगाये गये 46 लाख से अधिक फलदार पौधे, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget