एक्सप्लोरर

Bastar: आरक्षण में कटौती का मुद्दा, बीजेपी ने MLA देवती कर्मा के आवास का किया घेराव, पुलिस से झड़प

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आरक्षण का मुद्दा जोर पकड़ता दिख रहा है. हाईकोर्ट के द्वारा आरक्षण में कटौती को लेकर बीजेपी-कांग्रेस के दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.

Chhattisgarh Reservation News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) संभाग में आरक्षण में 12 फीसदी कटौती को लेकर लगातार राजनीति गरमाई हुई है. कांग्रेस के कार्यकर्ता इस आरक्षण में कटौती को लेकर बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. बीजेपी भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) सरकार पर आरक्षण में कटौती को लेकर दोष मढ़ रही है और बस्तर संभाग के विधायक कार्यालयों और उनके निवासों का घेराव कर रही है.

बीजेपी के अजजा मोर्चा ने दंतेवाड़ा के विधायक देवती कर्मा के निवास का घेराव किया. बड़ी संख्या में पहुंचे बीजेपी की अजजा के कार्यकर्ता विधायक निवास के दीवार पर चढ़ गए और प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 

हाईकोर्ट ने 12 फीसदी आरक्षण घटा दी

दरअसल हाईकोर्ट ने 32 फीसदी आरक्षण में 12 फीसदी घटाकर 20 फीसदी कर दिया. इसके लिए बीजेपी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है. बीजेपी का कहना है कि सरकार ने हाईकोर्ट में मजबूती से पक्ष नहीं रखा था, जिसके चलते यह नौबत आई. बस्तर संभाग के आदिवासी समाज में इसको लेकर काफी आक्रोश है. साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से 32 फीसदी आरक्षण का लाभ मिले इसकी मांग की जा रही है.

बीजेपी ने MLA देवती कर्मा के निवास का घेराव किया

दंतेवाड़ा के बीजेपी जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की लापरवाही के कारण ST, SC वर्ग को मिल रहे 32 फीसदी आरक्षण के खिलाफ फैसला आया. आरक्षण 32 फीसदी से घटा कर 20 फीसदी किया गया है. उन्होंने कहा कि बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के पांचवी अनुसूची क्षेत्रों में स्थानीय भर्ती समाप्त कर देने के विरोध में बीजेपी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी है.

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आदिवासियों के 32 फीसदी आरक्षण पर कांग्रेस सरकार की नाकामी के गंभीर दुष्परिणाम अब सामने आने लगे हैं. इसके लिए स्पष्ट रूप से भूपेश सरकार जिम्मेदार है.

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसी के विरोध में दंतेवाड़ा के कतियाररास में पहले सभा की गई और फिर विधायक देवती कर्मा के निवास का घेराव किया गया. उन्होंने कहा कि विधायक को ज्ञापन भी सौंपा गया है. विधायक के निवास घेराव  के दौरान पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई.

Watch: सरगुजा में कबड्डी मैच के दौरान आपस में भिड़े खिलाड़ी, एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात घूंसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget