एक्सप्लोरर

Bastar Corona Update: बस्तर में पिछले 24 घंटे में चार कोरोना मामले सामने आये, जिले में नहीं घट रहे एक्टिव केस

Bastar Covid-19: बस्तर में पिछले 24 घंटे में चार कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. चारों कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है.

Chhattisgarh Corona News: छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के साथ-साथ बस्तर जिले में भी पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है. एक दिन में 4 मरीजों के पॉजिटिव आने से एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है. दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल के अलावा जगदलपुर शहर के मुख्य चौराहों पर कोविड जांच कर रही है और इस जांच के दौरान ही एक दिन में चार कोरोना के मरीज मिले हैं.

वहीं कोरोना के मामले सामने आने के साथ ही बस्तर जिले में स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है. वहीं पिछले एक महीने में 25 कोरोना संक्रमित मरीज जिले में मिले हैं.

होम आइसोलेशन में हैं चारों कोरोना संक्रमित मरीज

बस्तर के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर के चतुर्वेदी का कहना है कि जिला स्वास्थ्य समिति से मिले आंकड़ों के मुताबिक चार नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है. हालांकि इनमें कोविड के सामान्य लक्षण पाए गए हैं और ऐसे में इस संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की अनुमति दे दी गई है. अधिकारी का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में बस्तर संभाग में कोरोना के हालात पूरी तरह से काबू में है लेकिन संभाग के बस्तर जिले में ही एक्टिव केसों की संख्या घट नहीं रही है. हालांकि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पूरी तरह से हालातों पर नजर बनाए रखने की बात कह रहे है.

Chhattisgarh: राहुल साहू को बचाने वाली टीम को सम्मानित करेंगे CM बघेल, 104 घंटे तक बोरवेल में फंसा रहा बच्चा

नहीं बरती जा रही कोई सावधानी

इधर शहर में संक्रमित मरीजों के मिलने की पुष्टि होने के बाद भी कोरोना को लेकर कोई सावधानी नहीं बरती जा रही है. ना ही शहरवासी मास्क का उपयोग कर रहे हैं और ना ही किसी तरह सोशल डिस्टेंसिंग और बाकी नियमों का पालन किया जा रहा है. ऐसे में जिस तरह से प्रदेश के अन्य जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. इसको लेकर जिला प्रशासन की चिंता भी बढ़ी हुई है. वहीं विभाग के अधिकारी भी पूरी तरह से अलर्ट होने की बात कह रहे है.

Rahul Sahu News: मौत को मात देकर लौटे राहुल के चेहरे से नहीं हट रही मां की निगाहें, ICU के इस नजारे ने सबको किया भावुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget