एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर के इस प्रसिद्ध आश्रम के पीछे जंगल में मिला नर कंकाल, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

Bastar: बस्तर जिले के डिमरापाल में रुक्मणी कन्या आश्रम के पीछे जंगल में एक नर कंकाल मिला है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कंकाल लगभग एक से डेढ़ साल पुराना है.

Bastar Crime News: बस्तर (Bastar) जिले के डिमरापाल (Dimrapal) में रुक्मणी कन्या आश्रम के पीछे जंगल में एक नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. आसपास के लोगों ने कंकाल को देख इसकी सूचना परपा पुलिस को दी,  जिसके बाद  परपा पुलिस फोरेंसिक  टीम के साथ मौके पर पहुंची और कंकाल को एक बोरे में भरकर डिमरापाल अस्पताल के पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया.

वहीं केशलूर एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर ने इस मामले की  जानकारी देते हुए बताया कि रुक्मणी आश्रम के पीछे बन रहे आसपास के लोगों ने गौशाला के पास जंगल में एक नर-कंकाल देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी निवेदिता पॉल फोरेंसिक  टीम के साथ मौके पर पहुंची. वहीं नर-कंकाल के पास एक गमछा भी पुलिस ने बरामद किया है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद फांसी से लटककर युवक या युवती  दोनों में से किसी ने आत्महत्या की होगी, जिसे नहीं देख पाने के कारण शव कंकाल में बदल गया होगा. 

एक से डेढ़ साल पुराना है नर कंकाल
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कंकाल लगभग एक से डेढ़ साल पुराना है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फोरेंसिक टीम ने कंकाल के सैंपल लेने के बाद इसका डीएनए करने की बात कही है, जिससे इस मामले का खुलासा हो सके कि यह कंकाल युवक का है या युवती का. वहीं इस मामले में पुलिस की टीम आश्रम के लोगों से भी पूछताछ की कर रही है. आश्रम से करीब 40 से 50 मीटर दूर एक गौशाला का निर्माण किया जा रहा है और उसके पास जंगल में ही ये नर कंकाल को देखा गया है. 

एसडीओपी ने क्या  बताया
वहीं एसडीओपी ने बताया कि गौशाला के दूसरी ओर सड़कपारा गांव भी आता है, जहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है. फिलहाल आसपास के गांव वालों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है. वहीं डिमरापाल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि कंकाल को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कंकाल एक से डेढ़ साल पुराना है. ऐसे में इसकी जेनेटिक मेल और कार्बन डेटिंग भी की जाएगी.

इससे पता लगाया जा सकता है कि कंकाल पुरुष का है या महिला का. साथ ही मौत का असली समय और वजह भी पता चल जाएगी. बता दें आश्रम के पीछे कंकाल मिलने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. हालांकि  पुलिस जल्द ही इस कंकाल के बारे में पता लगा लेने की बात कह रही है.

CM बघेल बोले- 'राहुल गांधी विपक्ष की ओर से PM पद का चेहरा हों', प्रियंका गांधी पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
Embed widget