एक्सप्लोरर

Balrampur News: बलरामपुर में जल संसाधन विभाग के इंजीनियर निलंबित, सिंचाई परियोजनाओं की राशि को गबन करने का आरोप

Chhattisgarh News: राज्य सरकार ने विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की राशि में हेर-फेर करने के मामले में अभियंता संजय ग्रायकर को निलंबित कर दिया.

Balrampur Engineer Suspended: राज्य सरकार ने विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के भू-अर्जन मुआवजे की राशि में हेर-फेर करने के मामले में जल संसाधन विभाग संभाग क्रमांक 2 रामानुजगंज के प्रभारी कार्यपालन अभियंता संजय ग्रायकर को निलंबित कर दिया. इससे पहले पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम (Ramvichar Netam) ने भी बलरामपुर (Balrampur) जिले के सिंचाई परियोजनाओं के मुआवजे की राशि के गबन का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी.

प्रभावितों को मुआवजा वितरित नहीं किया

बलरामपुर जिले की सिंचाई परियोजनाएं हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है. जिसका सबसे बड़ा कारण मुआवजा राशि में गड़बड़ी का रहा है. इसकी शिकायतों की एक लंबी फेहरिस्त है. प्रभारी अभियंता संजय ग्रायकर के खिलाफ भी लंबे समय से शिकायत मिल रही थी. तमाम शिकायतों की जांच में विभाग ने पाया था कि वर्ष 2022-23 के विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की मुआवजा राशि में प्रभारी कार्यपालन अभियंता ने हेर-फेर कर मुआवजा राशि निकालकर भी प्रभावितों को वितरित नहीं किया था. इस वजह से प्रभारी कार्यपालन अभियंता को निलंबित कर दिया गया.

पूर्व राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि मुझे मालूम हुआ कि मुआवजा की राशि निकाल लिया गया और उस राशि को इधर-उधर कर भ्रष्टाचार को भेंट चढ़ा दिया गया. ये सभी बिंदु जांच के विषय हैं. उन्होंने आगे बताया कि प्रशासन से जांच की मांग करते हैं. चूंकि कलेक्टर उनके अध्यक्ष होते हैं, उनसे गुजारिश है कि इन सभी बिंदुओं को देखें उसकी उच्च स्तरीय जांच करें और जो भी दोषी अधिकारी कर्मचारी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई हो.

8 करोड़ से अधिक रुपये के गबन का आरोप

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के बाद बलरामपुर जिले में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर नकेल कसने की मुहिम जारी है. बलरामपुर में सीएम बघेल के कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता यूएस राम के खिलाफ शिकायत दी थी. इसके बाद उक्त अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था. इसके बाद आज 24 सितंबर शनिवार को एक और कार्रवाई करते हुए वर्तमान प्रभारी मुख्य कार्यपालन अभियंता संजय कुमार ग्रायकर को भी निलंबित कर दिया गया. इस अधिकारी पर 8 करोड़ से अधिक की राशि का बंदरबांट करने का आरोप लगा है.

Surguja Cyber Fraud: सरगुजा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, यूपी से 3 गिरफ्तार

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में जाएंगी महिला पुलिस अधिकारी, छात्राओं को बताएंगी कानूनी अधिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
अपने ही हो जाएंगे अखिलेश के खिलाफ? UP चुनाव से पहले बढ़ेगी टेंशन!
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget