एक्सप्लोरर

Balod: मंच पर शख्स ने CM भूपेश बघेल से कहा-मेरी हाइट कम है लेकिन चाहिए 6 फीट की दुल्हन, फिर...

Chhattisgarh: सीएम थोड़ी देर के लिए सोच में पड़ गए और लोगों से कहा, गणेश कह रहा है कि उसकी हाइट कम है लेकिन उसे 6 फीट की दुल्हन चाहिए, आप लोग इसके लिए दुल्हन खोजने में मदद करें.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) इन दिनों लोगों से भेंट मुलाकात करने छत्तीसगढ़ के बालोद (Balod) जिले का दौरा कर रहे हैं. वह लोगों को भेंट मुलाकात के जरिए संबोधित कर रहे थे. इस दौरान सीएम ने कहा कि, समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ेगा तो आपकी राशि भी बढ़ जाएगी. आप सबके जीवन मे समृद्धि आएगी.

छोटे कद के गणेश से हुई मुलाकात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद जिला के मालीघोरी पहुंचे थे. इस दौरान उनकी मुलाकात कम कद काठी के 26 वर्षीय गणेश से हुई. मुख्यमंत्री ने गणेश को अपने साथ पदयात्रा में चलने को कहा और सीएम गणेश का हाथ पकड़कर पदयात्रा में चल पड़े. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश को भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अपने मंच पर बगल में बैठाया और उससे बात करने लगे.
Balod: मंच पर शख्स ने CM भूपेश बघेल से कहा-मेरी हाइट कम है लेकिन चाहिए 6 फीट की दुल्हन, फिर...

गणेश ने सीएम से क्या डिमांड की
सीएम से बातचीत के दौरान गणेश ने मुख्यमंत्री से एक डिमांड कर दी. उनकी डिमांड सुनकर मुख्यमंत्री थोड़ी देर के लिए सोच में पड़ गए. गणेश ने मुख्यमंत्री से मांग की थी मेरी हाइट कम है लेकिन मुझे 6 फीट की दुल्हन से शादी करनी है. इतना सुनकर मुख्यमंत्री थोड़ी देर के लिए सोच में पड़ गए और लोगों से कहा कि गणेश कह रहा है कि उसकी हाइट कम है लेकिन उसे 6 फीट की दुल्हन चाहिए, यह अभी तक कुंवारा है. आप लोग इसके लिए दुल्हन खोजने में मदद करें.

Chattisgarh News: इस बार 1 नवंबर से ही शुरू होगी धान की खरीदी, बघेल सरकार ने किसानों के लिए किए ये खास इंतजाम

पॉलिटेक्निक कॉलेज का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने अपने दौरे के दौरान डौण्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के मालीघोरी पहुंचकर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बालोद का लोकार्पण किया. 180 सीटों वाले इस पॉलिटेक्निक में सिविल, इलेक्ट्रिकल और माइनिंग एंड माइन सर्वेइंग ट्रेड के पाठ्यक्रम हैं. सीएम ने इस अवसर पर कहा कि कॉलेज बालोद और आसपास के होनहार छात्रों को तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे.

नन्ही आराध्या को सीएम ने दिया गिफ्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि, मुझे जानकारी मिला है कि तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नन्ही बिटिया आराध्या चंदेल का आज जन्मदिन है. अपने जन्मदिन पर तैयार होकर आराध्या मुख्यमंत्री से मिलने कुकुरदेव मन्दिर पहुंची. मुख्यमंत्री ने बर्थडे गर्ल नन्ही आराध्या को खूब दुलारा और जन्मदिन पर उसे गिफ्ट भी दिया. मुख्यमंत्री ने आराध्या को खूब आशीर्वाद देते हुए, अच्छे से मन लगाकर पढाई करने की सीख दी.

Chhattisgarh Road Accident: यात्रियों से भरी अनियंत्रित बस दीवार से टकराई, स्कूली बच्चों सहित 15 यात्री हुए घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget