एक्सप्लोरर

Asim Rai Murder: बीजेपी नेता असीम राय को गोली मारने वाला शूटर गिरफ्तार, हत्या के बाद से था फरार

BJP Leader Murder: बीजेपी नेता असीम राय को गोली मारने वाले मुख्य शूटर विकास तालुकदार को महाराष्ट्र के गढ़चिरोली से गिरफ्तार कर लिया गया. घटना के बाद से विकास फरार हो गया था. वो गढ़चिरौली में छुपा हुआ था. 

Asim Rai Murder Case: कांकेर (Kanker) जिले के पखांजूर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता असीम राय (Asim Rai) की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य शूटर घटना के छह दिन बाद आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है. कांकेर पुलिस ने मुख्य शूटर विकास तालुकदार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से गिरफ्तार किया है. दरअसल, घटना के बाद से शूटर विकास तालुकदार फरार चल रहा था. पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी. 

आखिरकार पुलिस की एसआईटी टीम ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में छिपे आरोपी विकास को घेराबंदी कर दबोच लिया. साथ ही  बीजेपी नेता असीम राय की हत्या के लिए जो पिस्टल इस्तेमाल की गई थी, पुलिस ने उस पिस्टल को भी बरामद कर लिया है. साथ ही इस सुपारी किलिंग के लिए दिए गए 7 लाख में से साढ़े 3 लाख रुपये भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं. कांकेर जिले के एसपी  दिव्यांग पटेल ने बताया कि शनिवार देर रात को इस घटना की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम ने मुख्य शूटर विकास तालुकदार को महाराष्ट्र के गढ़चिरोली से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. घटना के बाद से विकास फरार हो गया था. वो गढ़चिरौली में छुपा हुआ था. 

बीजेपी नेता की हत्या मामले में 12 गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या के लिए इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है. विकास तालुकदार से पूछताछ के दौरान इस हत्या से जुड़ी और भी कई बातों का मामले का खुलासा हो सकता है. हत्याकांड में शामिल कुछ और नाम भी सामने आ सकते हैं. अब तक पुलिस ने बीजेपी नेता असीम राय की हत्या के मामले में कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें तीन मुख्य आरोपियों के साथ हत्या का षणयंत्र रचने वाले आरोपी शामिल हैं. 

6 दिन पहले हुई थी बीजेपी नेता की हत्या
बता दें कि, छह दिन पहले पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी जिला इकाई के उपाध्यक्ष असीम राय की बाजार पारा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में लगातार पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. राजनीति षड्यंत्र और निजी दुश्मनी के चलते गिरफ्तार आरोपियों में से मुख्य तीन ने हत्या की पूरी साजिश रचकर बीजेपी नेता को मौत के घाट उतार दिया. प्रदेश में इस हाई प्रोफाइल मर्डर की चर्चा होने लगी. विकास की गिरफ्तारी से दो दिन पहले पुलिस इस मामले में 11 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है.

ये भी पढें- Chhattisgarh News: कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के बाद अब अधर में लटकी वर्मी कंपोस्ट खाद योजना, गौठानों में नहीं हो रहा खाद का उठान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget