एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: अपनी मांगों को लेकर अमित जोगी ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे) ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर बघेल सरकार के खिलाफ बस्तर में प्रदर्शन किया. इस दौरान कुछ कार्यकर्ता घायल भी हो गए.

अपनी कई मांगों को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे) के कार्यकर्ताओं ने आज बस्तर में जोरदार प्रदर्शन किया. पार्टी प्रमुख अमित जोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 16 सूत्रीय मांगो को लेकर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव किया. इस दौरान पुलिस बल और जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई. बस्तर जिले से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताआ पुलिस द्वारा बनाए गए बैरिकेट्स को तोड़कर कलेक्ट्रेट के दूसरे गेट तक पहुंच गए. इस दौरान अमित जोगी भी कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर डटे रहे.

जेसीसीजे के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी. इधर लंबे समय बाद छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी के इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली. प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता मौके पर घायल भी हुए. अमित जोगी दो दिवसीय बस्तर दौरे पर हैं. अमित जोगी कल पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे.

क्या हैं मांगें?
अमित जोगी ने कहा कि बस्तर के कार्यकर्ताओं ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया है. इन मांगों में मुख्य रूप से जगदलपुर को उपराजधानी बनाए जाने के साथ ही जगदलपुर बस्तर संभाग से उप मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है. इसके अलावा किसानों को 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान के हिसाब से दिया जाए. हाई कोर्ट की खण्डपीठ खोली जाने की मांग, रेलवे जोन मुख्यालय बस्तर में खोले जाने की मांग के साथ ही बेमौसम बारिश के चलते किसानों के फसल को हुए नुकसान का मुआवजा देने के साथ ही खराब धान की खरीदी की मांग भी जनता कांग्रेस ने की है. जोगी ने आगे बताया कि डीएमएफटी और CSR मद बस्तर विकास की राशि जिले के निवासियों के आवश्यकताओं के प्राथमिकता के आधार पर खर्च करने और हर साल जनहित में राशि स्वीकृत आदेश ऑडिट रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग भी जनता कांग्रेस ने की है. बस्तर जिले और संभाग के अस्पतालों में लंबे समय से नए उपकरण की कमी को दूर करने और खाली पड़े पदों पर भर्ती की मांग भी की.

ये भी पढ़ें:

Om Birla Birthday: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आज जन्मदिन, छोटी बेटी हैं IAS, जानें परिवार के बारे में

बघेल सरकार ने चिटफंड कंपनी के निवेशकों का पैसा कराया वापस, बोले- ऐसा करने वाला पहला राज्य है छत्तीसगढ़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget