एक्सप्लोरर

Chhattisgarh में होगी अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म की शूटिंग, जानें बड़ी बात 

Raipur News: रानीगंज कोयला खदान आपदा पर फिल्म बनाई जा रही है. जिसमें कोयला खदान में 65 मजदूर फंस गए थे. फिल्म में बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा नजर आएंगे.

Akshay Kumar And Parineeti Chopra Film Shooting in Chhattisgarh: इन दिनों बॉलीवुड (Bollywood) में लगातार बायोपिक फिल्में बन रही हैं. इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है कि जसवंत सिंह गिल (Jaswant Singh Gill) की कहानी पर रुस्तम फेम डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई (Tinu Suresh Desai) फिल्म बना रहे हैं. इस फिल्म (Film) में बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) नजर आएंगे. खास बात ये भी है कि फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ (Raigarh) और कोरबा (Korba) जिले में की जाएगी. जल्द अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा भी छत्तीसगढ़ आएंगे.  

कोयला खदान आपदा पर बनेगी फिल्म 
दरअसल, 1989 के रानीगंज कोयला खदान आपदा पर फिल्म बनाई जा रही है. जिसमें कोयला खदान में 65 मजदूर फंस गए थे. लेकिन, हादसे के वक्त माइनिंग एरिया के एडिशनल चीफ माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल मजदूरों की जान बचाई थी. उन्होंने मजदूरों को बचाने के लिए स्टील का कैप्सूल बनाया और उसके जरिए खदान में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया. इन परिस्थितियों में कैसे मजदूरों की जान बचाई गई थी इसे दिखाने के लिए फिल्म बनाई जा रही है.

रायगढ़ और कोरबा में होगी फिल्म की शूटिंग
देश में सर्वाधिक कोयला उत्पादक राज्यों में से एक छत्तीसगढ़ है. कोयला माइनिंग से जुड़ी फिल्म होने के कारण छत्तीसगढ़ में इसकी शूटिंग की जाएगी. छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार और छत्तीसगढ़ फिल्म पॉलिसी में अहम भूमिका निभाने वाले गौरव द्विवेदी ने बताया कि फिल्म के निर्देशक टीनू सुरेश देसाई, डीओपी असीम मिश्रा के साथ 12 सदस्यीय टीम रायगढ़ और कोरबा का दौरा किया है. लोकेशन लगभग फाइनल हो चुकी है. अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म की शूटिंग सितंबर में होगी. वहीं, फिल्म के डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई ने बताया कि पिछले 3 दिनों से लगातार लोकेशन देख रहे हैं. यहां बहुत अच्छी लोकेशन है. स्थानीय प्रशासन से हमने बात की है. फिल्म शूटिंग की तैयारी को लेकर स्थानीय प्रशासन को हमने जानकारी दी है. 

सीएम भूपेश बघेल ने सलमान खान से की थी बात
छत्तीसगढ़ में बॉलीवुड की दिलचस्पी बढ़ने के पीछे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा हाथ है. बॉलीवुड के बड़े फिल्म प्रोड्यूसर को छत्तीसगढ़ में फिल्म बनाने किया सीएम भूपेश बघेल ने न्योता दिया है. इसके लिए मुख्यमंत्री की तरफ से सलाहकार गौरवा द्विवेदी लगातार न्योता दे रहे हैं. इससे पहले गौरवा द्विवेदी ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान से मुलाकात की थी. उन्होंने भी छत्तीसगढ़ आने का न्योता स्वीकार किया है.

बॉलीवुड के प्रोड्यूसर को भेज रहे है न्योता
गौरतलब है कि, बीते एक साल के भीतर छत्तीसगढ़ में कई बॉलीवुड की फिल्में और वेब सीरीज की शूटिंग हो रही है. इससे स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिल रहा है. फिल्म शूटिंग के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिल रहा है. बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी ने कुछ समय पहले मुंबई में निर्माता जैकी भगनानी से मुलाकात की थी और उन्हें राज्य की नई फिल्म पॉलिसी के बार में जानकारी दी थी. 

ये भी पढ़ें: 

Chhattisgarh के सरकारी स्कूल की अनूठी पहल, यहां ट्रेन में बैठकर पढ़ाई करते बच्चे, जानें कैसे  

Chhattisgarh: बस्तर की इन प्राचीन प्रतिमाओं को है संरक्षण की दरकार, बेपरवाह नजर आ रहा है पुरातत्व विभाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget