एक्सप्लोरर

Abujmarh: अबूझमाड़ के आदिवासी बच्चों का इंडियाज गॉट टैलेंट के लिए सेलेक्शन, छोटे पर्दे पर दिखाएंगे अपना हुनर

Indias Got Talent: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के आदिवासी बच्चे जल्द ही छोटे पर्दे पर नजर आएंगे. इन बच्चों का एक प्रतियोगिता शो के लिए चयन हुआ है जिसमें वे अपनी प्रतिभा दिखाएंगे.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ (Abujmarh) के छात्र देश के सर्वश्रेष्ठ शो इंडियाज गॉट टैलेंट (Indias Got Talent) में अपना दमख़म दिखाने के लिए मुंबई (Mumbai) रवाना हो चुके हैं. नक्सल पीड़ित बच्चों के साथ आसपास गांवों के बच्चे मलखम्ब एकेडमी में ना सिर्फ नि:शुल्क प्रशिक्षण ले रहे हैं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेकर अपने दमखम से गोल्ड मेडल भी हासिल कर रहे हैं. वहीं अब मलखम्ब एकेडमी के आदिवासी छात्रों का चयन इंडियाज गॉट टैलेंट शो के 10वें सीजन में हुआ है.

मलखम्ब एकेडमी के सीनियर और जूनियर वर्ग के छात्र अपने कोच के साथ मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि 23 जून से 8  जुलाई तक ऑडिशन लिया जाएगा, इस दौरान इस शो के जजों के सामने अबुझमाड़ के छात्र मलखम्ब में अपना  दमखम  दिखाएंगे. नारायणपुर कलेक्टर अजीत वसंत ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में अबूझमाड़ के मलख़म्ब एकेडमी के छात्रों ने भूटान और अन्य बाहरी देशों में हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल हासिल किया है.

बच्चे दिखेंगे टीवी पर, ग्रामीणों अभी से दिख रहा उत्साह
बच्चों के परिजनों के साथ साथ मलख़म्ब एकेडमी के कोच और नारायणपुर के साथ छत्तीसगढ़ वासियों में भी काफी खुशी है. कलेक्टर ने बताया कि यह पहला मौका है जब इतने बड़े टीवी शो में हिस्सा लेने बस्तर संभाग से छात्रों का चयन हुआ है, और नारायणपुर वासियों को पूरी उम्मीद है कि ऑडिशन में सीनियर और जूनियर दोनों वर्ग के छात्रों का सिलेक्शन होगा और अपने हुनर से  इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10 के विजेता भी बनकर आएंगे. वहीं, शो में हिस्सा लेने जा रहे  छात्रों में भी काफी खुशी है. छात्रों का कहना है कि हमेशा से ही टीवी में इस शो को देखते हुए आ रहे हैं और अब वे भी शो में प्रतिभागी बनकर हिस्सा ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: BJP विधायक विद्यारतन भसीन की हालत नाजुक, CM बघेल ने लंबी उम्र की दुआ की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget