एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: नक्सल प्रभावित बस्तर में अब रात में भी लैंड होंगे हेलीकॉप्टर, जानिए क्या होगा फायदा

बस्तर संभाग में 18 हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है. हेलीपैड बनने के बाद यहां 24 घंटे हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हो सकेगी. इसका फायदा चुनाव में काम कर रहे मतदानकर्मियों को भी होगा.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में अब रात के समय में भी हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग हो सकेगी. दरअसल, यहां 18 हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है. इन हेलीपैड के निर्माण के बाद यहां 24 घंटे हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हो सकेगी. इन हेलीपैडों में ना सिर्फ 24 घंटे लैंडिंग हो सकेगी बल्कि इससे नक्सली मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल जवानों को समय पर हेलीकॉप्टर की मदद से इलाज की सुविधा मिल सकेगी. इसके अलावा बस्तर में चुनाव के दौरान मतदानकर्मियों को भी हेलीकॉप्टर की मदद से घोर नक्सल प्रभावित इलाकों के मतदान केंद्रों तक छोड़ा और लाया जा सकेगा.

दरअसल, इन इलाकों में हेलीपैड नहीं होने की वजह से चुनाव के दौरान मतदान दलों और जवानों तक राशन पहुंचाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब  हेलीपैड निर्माण से इन नक्सल प्रभावित इलाकों में जवानों को काफी राहत मिल पाएगी.

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता जी. आर रावटे  से मिली जानकारी के मुताबिक संभाग के 7 जिलों के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 18 हेलीपैड निर्माण किये जा रहे हैं. कुछ बनकर तैयार भी हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि  कुल 4 करोड़ 41 लाख की लागत से इन हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें एक हेलीपैड के निर्माण का बजट 21 लाख 22 हजार है. मुख्य अभियंता रावटे ने बताया कि 18 में से तीन चयनित स्थलों को निरस्त कर दिया गया है, वहीं तीन जगहों का स्थल परिवर्तन किया जा रहा है. कुछ हेलीपैड का निर्माण हो चुका है और कुछ निर्माणाधीन हैं. मुख्य अभियंता ने बताया कि आने वाले 6 महीने के भीतर इन सभी हेलीपैड को तैयार कर लिया जाएगा.

इधर बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि हेलीपैड के निर्माण से सबसे अधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों से लोहा ले रहे जवानों को काफी राहत मिलेगी. अधिकांश मामलों में देखा गया है कि नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल जवानों को हेलीपैड की सुविधा नही होने से एयर एंबुलेंस की सुविधा मिल पाती है जिसकी  वजह से जवानों की जान चली जाती है. वहीं नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराना भी काफी मुश्किल हो जाता है.

ये भी पढ़ें:

Prayagraj Crime News: दलित परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी और हेड कांस्टेबल निलंबित

Mohali News: अरविंद केजरीवाल ने कहा- पंजाब में सरकार बनने पर शिक्षकों की नौकरी स्थाई करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विष्णु देव साय बोले- 'बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी'
CM विष्णु देव साय बोले- 'बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी'
कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल
कमर तक पानी में कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, Video वायरल
क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है छत्तीसगढ़: CM विष्णुदेव साय
क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है छत्तीसगढ़: CM विष्णुदेव साय
'छत्तीसगढ़ में नहीं होगा बिजली का निजीकरण', CM विष्णुदेव साय बोले कांग्रेस फैला रही भ्रम
'छत्तीसगढ़ में नहीं होगा बिजली का निजीकरण', CM विष्णुदेव साय बोले कांग्रेस फैला रही भ्रम

वीडियोज

Nikki Tamboli-Arbaz Patel का Breakup निकला पब्लिसिटी स्टंट, Fans हुए नाराज!
सलमान खान की Bigg Boss फीस: ₹2.5 करोड़ से ₹120 करोड़ तक कैसे पहुंची?
Salman Khan ने Subhash Ghai को क्यों मारा था थप्पड़? सालों बाद सामने आया पूरा किस्सा
Vijay Deverakonda का पुराना प्यार और टूटा दिल, बोले- ‘मुझे प्यार हुआ था, फिर दिल टूट गया’
Sairaab: Nayanika-Ishaan की शादी पर संकट, क्या Tinni देगी नए रिश्ते को मंजूरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने कहा शूट...', रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने सुनाई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी
'मैंने कहा शूट...', रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने सुनाई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी
'मुशाल को विधवा की तरह...', यासीन मलिक का पत्नी से तलाक का फैसला
'मुशाल को विधवा की तरह...', यासीन मलिक का पत्नी से तलाक का फैसला
इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के किया टीम का एलान, नए चेहरों को मिला मौका
इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट के किया टीम का एलान, नए चेहरों को मिला मौका
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
मलबा, टूटी गाड़ियां, 14 महीने बाद भी निशान, AI-171 क्रैश साइट का आंखों देखा हाल
मलबा, टूटी गाड़ियां, 14 महीने बाद भी निशान, AI-171 क्रैश साइट का आंखों देखा हाल
कश्मीर टू कन्याकुमारी... Railway का फुल टूर पैकेज, फटाफट करें बुकिंग
कश्मीर टू कन्याकुमारी... Railway का फुल टूर पैकेज, फटाफट करें बुकिंग
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car
Embed widget