एक्सप्लोरर

Year Ender 2023: CM नीतीश कुमार के ये बयान आएंगे याद, महिलाएं हुईं थीं शर्मिंदा, मांझी को भी नहीं छोड़ा था

Year Ender 2023 News: नीतीश कुमार ने इन दिनों मीडिया से भी दूरी बना ली है. वह बहुत कम ही बात करते हैं या बयान देते हैं. पढ़िए 2023 की याद रखे जाने वाले कुछ घटनाक्रम.

पटनावर्ष 2024 के आगमन में अब कुछ ही दिन शेष रह गया है. साल 2023 जाते-जाते कई यादों को छोड़ जाएगा. सियासी गलियारों में तो बयानबाजी होती है लेकिन साल 2023 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के कई ऐसे बयान हैं जो याद किए जाएंगे. विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार के बयानों से महिलाएं शर्मिंदा हुईं थीं. उन्होंने जीतन राम मांझी को भी बहुत कुछ कह दिया था. पढ़िए नीतीश कुमार के कुछ ऐसे ही बयान.

नीतीश कुमार सात नवंबर को शीतकालीन सत्र के दौरान जातीय गणना की रिपोर्ट को लेकर सदन में अपनी बात कह रहे थे. इस दौरान जनसंख्या नियंत्रण को लेकर उन्होंने आपत्तिजनक बयान दे दिया था. नीतीश ने कहा था, "पुरुष रोज रात में करता है ना. उसी में और (बच्चे) पैदा हो जाता है." उनके इस तरह के बयान के बाद जमकर बवाल हुआ था. बाद में नीतीश कुमार को माफी मांगनी पड़ी थी. सदन के अंदर भी उन्होंने माफी मांगी थी.

सदन में ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी पर भड़क गए थे. तुम-तड़ाक जैसी भाषा का इस्तेमाल किया था. कहा था कि इसे कोई सेंस है क्या, यह मेरी मुखर्ता थी कि इसको मैंने मुख्यमंत्री बनाया. इस बयान के बाद सदन में एनडीए के नेताओं ने धरना भी दिया था. इसके साथ ही तेलंगाना की एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान पर हमला किया था और कहा था बिहार के मुख्यमंत्री ने सदन में शर्मनाक काम किया है. उन्होंने दलित समाज से आने वाले और मुख्यमंत्री रह चुके नेता को अपमानित किया है.

मीडिया से भी बना ली नीतीश कुमार ने दूरी

मुख्यमंत्री का बयान 2023 में अजीबो-गरीब तो रहा ही इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से भी दूरी बना ली है. मीडिया पर भी वो गुस्सा करते रहे हैं. 19 अक्टूबर को मोतिहारी में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बीजेपी के नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा था कि हम आपको कभी नहीं छोड़ेंगे. जब इस बात की चर्चा मीडिया में हुई तो तीसरे दिन ही वह मीडियाकर्मियों पर भड़क गए थे. यहां तक कह दिया था कि आज वो पत्रकारों से आखरी बार बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा था कि उनकी बातों को ठीक से नहीं छापा जाता है. नीतीश कुमार अक्सर यह कहते रहते हैं कि आप लोगों (मीडिया) पर कब्जा कर लिया गया है.

14 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पत्रकारों ने बात करना चाहा और उन्हें आवाज दी गई कि 'सर, सर सर काहे नाराज हैं, यह सुनते ही नीतीश कुमार मीडियाकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर झुक गए थे. इसके बाद वह कार में बैठकर चले गए थे. अभी बीते मंगलवार (12 दिसंबर) को नीतीश कुमार मोतिहारी के केसरिया पहुंचे थे. यहां कैफेटेरिया का उद्घाटन किया था लेकिन मीडिया से दूरी बनाकर रखी. कोई बयान नहीं दिया.

यह भी पढ़ें- Kaimur DM News: बिहार के सरकारी अस्पताल में जिलाधिकारी ने कराई पत्नी की डिलीवरी, हर तरफ हो रही वाहवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget