एक्सप्लोरर

Watch: बक्सर में चल रहा था आक्रोश मार्च, देखते ही देखते धड़ाम से गिर पड़े BJP नेता, देखें मौत का LIVE वीडियो

BJP leader Parshuram Chaturvedi Death Video: वीडियो सोमवार का है. बक्सर में बीजेपी ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला था. गिरने के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया.

बक्सर: बिहार के बक्सर में सोमवार को बीजेपी ने शहर में आक्रोश मार्च निकाला था. आक्रोश मार्च शहीद भगत सिंह पार्क पहुंचा जहां बीजेपी नेता अचानक मूर्छित होकर गिर पड़े. आनन-फानन में लोग उन्हें सदर अस्पताल लेकर गए जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर अनिल कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

अचानक धड़ाम से गिर पड़े बीजेपी नेता

वीडियो में देख सकते कैसे बीजेपी के लोग आक्रोश मार्च कर रहे. नारे लगा रहे और पीछे खड़े बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी अचानक नीचे गिर पड़े. उनके गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बताया गया कि उनके नाक से ब्लड आ गया था. अचानक हुए इस घटनाक्रम को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता के अलावा आम से लेकर खास लोग सदमे में हैं. जैसे ही यह खबर लोगों को मिली सदर अस्पताल में देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचने लगे जिसमें सदर एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा और आरजेडी जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, कांग्रेस से राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, नेमतुल्लाह फरीदी के अलावा बीजेपी के लोग काफी संख्या में मौजूद रहे. सभी सदमे में देखे गए. 

हार्ट अटैक से मौत

सदर अस्पताल पहुंच कर लोगों ने कहा कि परशुराम चतुर्वेदी सरल स्वभाव और सहज व्यक्ति थे. सदर अस्पताल से परशुराम चतुर्वेदी का शव उनके पैतृक गांव महदह ले जाया गया जो मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित है. मंगलवार को परशुराम चतुर्वेदी की शव यात्रा उनके गांव से नगर थाना होते हुए पिपरपाती रोड से होकर शहीद भगत सिंह पार्क पहुंचेगी. फिर वहां से उनका बक्सर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार होगा.

अश्विनी चौबे ने दी श्रद्धांजलि

इधर, देर रात केंद्रीय मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी चौबे भी बक्सर जिले के मह़दह गांव पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस दौरान अश्विनी चौबे का रो-रोकर बुरा हाल रहा. अश्विनी चौबे ने बताया कि परशुराम चौबे मेरे छोटे भाई थे जो सबको रुला गए. वह हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ते रहे.

कौन थे परशुराम चतुर्वेदी

बता दें कि परशुराम चतुर्वेदी 2020 में बक्सर सदर विधानसभा से बीजेपी के टिकट पर प्रत्याशी थे जहां लगभग तीन हजार मतों से कांग्रेस पार्टी के संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी से पराजित हुए थे. वह जिला मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर मह़दह गांव के निवासी थे.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: आरजेडी के मंत्री का एलान- तेजस्वी होंगे बिहार के CM, सम्राट चौधरी ने कहा- नीतीश कुमार का जनाधार खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget