एक्सप्लोरर

'राहुल गांधी सरकार गिरा देते, लेकिन...', उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

RLM अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. उन्होंने राहुल के सरकार संबंधी बयान को खारिज करते हुए कहा कि उनके बयानों का असर नहीं है.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयानों को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी के हाथ में होता तो वह कब की सरकार गिरा चुके होते, लेकिन उन्हें भी पता है कि उनके बयानों का कोई असर नहीं है.

कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी लगातार ऐसे बयान देते रहते हैं ताकि खबरों में बने रहें. उन्होंने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और प्रधानमंत्री देश की जनता के लिए काम कर रहे हैं. कुशवाहा ने राहुल गांधी के बयानों को लेकर कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह क्या कहते हैं.

यह भी पढ़ें- अनंत-नीरज विवाद पर ललन सिंह का बड़ा बयान, 'JDU के कई नेताओं ने…'

राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल

दरअसल, 24 सितंबर को राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि चुनावी प्रक्रिया के साथ जो हुआ है, वह देशद्रोह है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर गृह मंत्री अमित शाह को जांच का सामना करना होगा. राहुल ने यह भी कहा था कि कथित 'वोट चोरी' से चुने गए सांसदों द्वारा बनाया गया कानून अवैध होगा.

खरगे के बयान पर भी कुशवाहा का निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए 'अवैध' वाले बयान पर भी कुशवाहा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि खरगे वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. कुशवाहा ने उनके बयान को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि वह 'अज्ञानी जैसे बात कर रहे हैं'.

तेजस्वी के बयान पर भी किया पलटवार

कुशवाहा ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं और बौखलाहट में कुछ भी बोल रहे हैं। कुशवाहा ने दावा किया कि इस तरह के बयानों से तेजस्वी की राजनीतिक छवि और खराब होगी. दरअसल, तेजस्वी यादव ने बिहार के मौजूदा हालात को लेकर दावा किया था कि छह महीने बाद लोगों के सामने खाने का संकट खड़ा हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- CEC के खिलाफ 8 को विरोध मार्च, तेजस्वी बोले- 'ज्ञानेश कुमार लगातार नरेंद्र मोदी...'

नूरनैन अली एक कंसल्टेंट राइटर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य सरकार की नीतियों और क्राइम रिपोर्टिंग में है. उन्हें चुनावी कवरेज का लंबा अनुभव है. उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2019 और 2024 तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 जैसे महत्वपूर्ण चुनावों को कवर किया है.  
नूरनैन अली साल 2014 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और हरियाणा से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग की है. वे टोटल टीवी, रफ्तार न्यूज, एसएमबीसी स्वराज, ईटीवी भारत, वे2न्यूज और लल्लूराम जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पत्रकारिता के अलावा उन्हें खाना बनाना, किताबें पढ़ना और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में देखना पसंद है. वे गजल, कव्वाली और 90 के दशक के हिंदी गानों के भी शौकीन हैं.  
उन्होंने बीए (राजनीति शास्त्र एवं भूगोल) की शिक्षा प्राप्त की है. इसके साथ ही पत्रकारिता एवं विज्ञापन में 2 वर्षीय डिप्लोमा और ग्रामीण विकास में मास्टर्स किया है.  

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
Advertisement

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget