एक्सप्लोरर

बिहार में आज PM मोदी… तेजस्वी ने खटाखट पूछे 15 सवाल, छठी मैया से लेकर ठेकुआ तक की कर दी बात

PM Modi Bihar Tour: तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर हमला बोला है. कहा कि 11 वर्ष से आप प्रधानमंत्री हैं, प्रदेश में 20 वर्षों से आपकी सरकार है लेकिन बिहार को कुछ भी विशेष नहीं मिला है.

PM Modi Bihar Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (24 फरवरी) बिहार दौरे पर रहेंगे. भागलपुर में उनका एक दिवसीय कार्यक्रम है. पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर तेजस्वी यादव ने हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी से 15 सवाल पूछे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में हैं. प्रदेश में 20 वर्षों से उनकी एनडीए सरकार और केंद्र में 11 वर्षों से है. बिहारवासी उनसे झूठ और जुमला नहीं बल्कि कुछ वाजिब सवाल पूछना चाहते हैं.

नीचे पढ़ें तेजस्वी यादव के 15 सवाल

1) प्रधानमंत्री कहते थे कि 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करेंगे लेकिन अब 2025 आ गया किसानों की आय दोगुनी करना तो दूर कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी के कारण उनकी आय कम जरूर हो गई है. इसका दोषी कौन?

2) बिहार के किसानों की समस्याएं, चुनौतियां और संकट अन्य राज्यों की तुलना में अलग है. बिहार में खेतिहर मजदूर और बटाईदार अधिक हैं. उनके लिए डबल इंजन सरकार ने क्या विशेष किया?

3) बिहार के किसानों की आय देश में सबसे कम क्यों है?

4) बिहार में साक्षरता दर देश में सबसे कम क्यों है?

5) प्रति व्यक्ति निवेश सबसे कम बिहार में क्यों है?

6) केंद्र की पीएम श्री मेगा टेक्सटाइल पार्क योजना के तहत बिहार को टेक्सटाइल पार्क क्यों नहीं दिया?

7) प्रदेश में एनडीए के 20 वर्षों के शासन के बाद भी गरीबी और बेरोजगारी में बिहार अव्वल क्यों है?

8) बिहार के विशेष राज्य के दर्जे और विशेष पैकेज का क्या हुआ?

9) 2014 में मोतिहारी की चीनी मिल शुरू करवा उसकी चीनी से चाय पीने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री जी बताएं कि मोतिहारी की चीनी मिल की चाय कब पिएंगे?

10) प्रधानमंत्री बताएं कि वो मधुबनी, सारण, गोपालगंज, नवादा, मुज़फ़्फ़रपुर की बंद पड़ी चीनी मिलों को कब शुरू कराएंगे?

11) प्रधानमंत्री बताएं कि वो कटिहार में जूट मिल कब शुरू करेंगे?

12) प्रधानमंत्री बताएं वे बेरोजगारों को रेलवे और आर्मी में नौकरियां कब देना शुरू करेंगे?

13) प्रधानमंत्री बताएं कि वो महागठबंधन की बिहार सरकार से पारित 65% आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल क्यों नहीं कर रहे?

14) प्रधानमंत्री बताएं कि वो देश में जातिगत जनगणना क्यों नहीं करा रहे?

15) देश में सबसे अधिक पलायन बिहार से होता है. आपने बिहार से पलायन रोकने के लिए क्या किया?

'कुछ भी विशेष नहीं मिला... ना मिलने की उम्मीद'

तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, "सर्वविदित है कि चुनावी वर्ष में आगामी कुछ महीनों तक आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी को बिहार और बिहारियों की गजब चिंता सताएगी. इस वर्ष उन्हें गंगा मैया, छठी मैया, जानकी मैया, माता सीता, ब्रह्म बाबा, महादेव, सूर्य देव, महात्मा बुद्ध, गुरु गोविंद सिंह, जननायक कर्पूरी ठाकुर, लिट्टी-चोखा, ठेकुआ, मखाना, आम, लिची, सिल्क उद्योग, कथित विशेष पैकेज इत्यादि सबकी जुबानी याद आएगी. ऐसी याद की भाव-विभोर भी हो सकते हैं. 11 वर्ष से आप प्रधानमंत्री हैं, प्रदेश में 20 वर्षों से आपकी सरकार है लेकिन बिहार को कुछ भी विशेष नहीं मिला है और ना ही मिलने की उम्मीद है. बिहारवासी अब झूठ, जुमले और प्रचार नहीं चाहते."

यह भी पढ़ें- PM Modi Bhagalpur Bihar Visit: आज बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किसानों के खाते में भेजे जाएंगे रुपये, जानिए पूरा शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget