एक्सप्लोरर

पिता का नाम भी सही नहीं लिख पाए तेज प्रताप यादव, 'आजादी पत्र' में की कई गलतियां

राष्ट्रपति को लिखे गए पोस्टकार्ड में तेज प्रताप ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव का नाम तक सही नहीं लिखा है. नाम के अलावा भी मुश्किल से 20 शब्दों के पोस्टकार्ड में उन्होंने कुल छह गलतियां की हैं.

पटना: आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने अपने बीमार पिता लालू प्रसाद यादव की रिहाई की मांग को लेकर एक अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत तेज प्रताप ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लालू यादव की रिहाई के बाबत पार्टी कार्यकर्ताओं और लालू समर्थकों द्वारा लिखे गए 2 लाख आजादी पत्र सौंपने का टारगेट रखा है. इस अभियान की शुरुआत सोमवार को खुद तेज प्रताप ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आजादी पत्र लिखकर की है.

पोस्टकार्ड में की कई गलतियां

हालांकि, तेज प्रताप द्वारा लिखे गए पोस्टकार्ड पर अब विवाद शुरू हो गया है. विवाद इस बात का है कि राष्ट्रपति को लिखे गए पोस्टकार्ड में तेज प्रताप ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव का नाम तक सही नहीं लिखा है. नाम के अलावा भी मुश्किल से 20 शब्दों के पोस्टकार्ड में उन्होंने कुल छह गलतियां की हैं.

पिता का नाम भी सही नहीं लिख पाए तेज प्रताप यादव, 'आजादी पत्र' में की कई गलतियां

तेज प्रताप द्वारा लिखे गए पोस्टकार्ड में उन्होंने 'आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी के बदले 'आपरणीय श्री लालु प्रसाद जी' लिख दिया है. सिर्फ लालू ही नहीं, इसके अलावे भी कई गलतियां हैं. जैसे 'मसीहा' को 'मसिहा' लिखा गया है. इसी तरह 'मूल्य' को 'मुल्य', 'गरीबों' को 'गरीवों' और 'वंचित' को 'बंचित' लिखा गया है.

साजिश के तहत बना रखा है बंधक

गौरतलब है कि आरेजडी सुप्रीमो लालू यादव की रिहाई को लेकर अभियान की शुरुआत करने वाले तेज प्रताप यादव का कहना है कि बीमार लालू यादव को षड्यंत्र के तहत झूठे मुकदमे में फंसाया गया. साजिश के तहत आज तक उन्हें बंधक बनाकर रखा गया है. इस केस में जितने लोग थे सबको बेल मिल गया है. लेकिन मेरे पिता जिन्होंने गरीब की आवाज बनने का काम किया, जन-जन को आवाज दी उन्हें बंधक बना कर रखा गया.

लालू यादव की रिहाई तक चलाता रहूंगा अभियान

तेज प्रताप ने सोमवार को एबीपी न्यूज से कहा था कि लालू यादव कई दिनों से बीमार हैं फिर भी उन्हें जेल में रखा गया है. ऐसे में एक बेटा होने के नाते उन्होंने संकल्प लिया है वे लालू यादव की बात जन जन तक पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि चाहे मेरी जान भी चली जाए, लेकिन मैं ये अभियान जारी रखूंगा. जबतक मेरे पिता जेल से निकल नहीं जाते तबतक ये आजादी पत्र लिखूंगा.

यह भी पढ़ें - 

बिहार: चुनावी रंजिश में दोस्त ने की दोस्त की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस क्या बिहार में चिराग पासवान को झटका देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
2024 में ग्रेजुएट और अकांउट में 9 लाख, मैट्रिक के बाद इंटर नहीं? BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा घिरे
2024 में ग्रेजुएट और अकांउट में 9 लाख, मैट्रिक के बाद इंटर नहीं? BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा घिरे
बांकीपुर सीट का 68 साल का इतिहास, 2008 में बदला विधानसभा का नाम, 2 बार हार चुके हैं कायस्थ नेता
बांकीपुर सीट का 68 साल का इतिहास, 2008 में बदला विधानसभा का नाम, 2 बार हार चुके हैं कायस्थ नेता

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
'नितिन नवीन को चुनाव लड़वाया, मैंने आगे बढ़ाया', BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा का वीडियो वायरल
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget