एक्सप्लोरर

सुशील मोदी का अजीबोगरीब बयान- 'महंगे सूट-बूट वाले किसान कर रहे आंदोलन, कोई गरीब नहीं'

सुशील मोदी ने कहा कि अगर ये तीन कृषि कानून किसान विरोधी होता तो बिहार-यूपी के किसान सड़कों पर होते. यहां के किसानों को किसी ने सड़कों पर नहीं देखा. सिर्फ एक राज्य के किसान इस आंदोलन के अंदर सरकार का विरोध कर रहे हैं.

पटना: किसान आंदोलन को लेकर जारी विवाद के बीच बुधवार को बीजेपी नेता सुशील मोदी का अजीबोगरीब बयान सामने आया है. उन्होंने ने बिहार की राजधानी पटना में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर दिल्ली की बॉर्डर पर पिछले दो महीनों से जो धरना चल रहा है, उसमें कोई गरीब किसान आपको दिखाई नहीं पड़ेगा. सूट बूट वाले, जूता, जीन्स, महंगी घड़ी पहने जिनके घरों में एयर कंडीशनर है, जो बड़ी-बड़ी गाड़ियों पर चलते हैं वो लोग धरने पर बैठे हैं.

केवल एक राज्य के किसान कर रहे विरोध

उन्होंने कहा कि अगर ये तीन कृषि कानून किसान विरोधी होता तो बिहार-यूपी के किसान सड़कों पर होते. यहां के किसानों को किसी ने सड़कों पर नहीं देखा. सिर्फ एक राज्य के किसान इस आंदोलन के अंदर सरकार का विरोध कर रहे हैं.

विपक्ष के कार्यक्रम को नकार देंगे किसान

सुशील मोदी ने कहा कि मैं देश भर के किसानों को खास करके बिहार के किसानों को धन्यवाद देना चाहूंगा क्योंकि उन्होंने आरजेडी-कांग्रेस के भारतबंद को नकार दिया. ऐसे में जिस तरह से उन्होंने भारत बंद को नकारा है उसी तरह से वे 30 तारीख को होने वाली मानव श्रृंखला को नकार देगी. इस कार्यक्रम में आरजेडी के कार्यकर्ता हो सकते हैं, लेकिन बिहार का कोई किसान उसमें शामिल नहीं होगा क्योंकि बिहार का किसान नरेंद्र मोदी के साथ है.

केवल बीजेपी कर सकती है जनता का विकास

सुशील मोदी ने कहा कि कोई पार्टी अगर भारत की जनता के विकास के लिए काम कर सकती है तो वो भारतीय जनता पार्टी है. और उस नेता का नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है. नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है. किसानों के लिए काम करने वाली सरकार है.

किसान आन्दोल वापस ले लें किसान

दिल्ली हिंसा की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि कल जिस तरह से किसान आंदोलन के नाम पर दिल्ली में हिंसा हुई है, कोई भी सरकार उसे बर्दाश्त नहीं कर सकती है. जिस प्रकार से कल हिंसा हुई है, दिल्ली के लाल किले पर केवल तिरंगा फहरेगा, कोई दूसरा झंडा लाल किले पर नहीं फहर सकता है. लेकिन आंदोलनकारियों ने कल तिरंगे की बजाय दूसरा झंडा फहराने की कोशिश की है.

उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के पीछे कौन लोग है ये बताने की जरूरत नहीं है. मैं फिर एक बार किसान नेताओं से अग्रह करना चाहता हूँ कि अभी भी समय है किसान आंदोलन को वापस ले लीजिए इससे बढ़िया नेता इससे बढ़िया सरकार आपको दिल्ली में कभी नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़ें -

क्या बिहार में 'बाहरी नेताओं' के सहारे पार्टी को मजबूत करने में जुटे BJP-JDU? RJD को बड़ा झटका, लालू यादव के करीबी पूर्व सांसद समेत कई नेता BJP में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
कांग्रेस के लोग मानने लगे SIR सही? चिराग पासवान की पार्टी का दावा
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!
BJP-JDU का विलय फाइनल? एक तस्वीर से बिहार में सियासी खलबली!

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget