एक्सप्लोरर

बंगाल हिंसा पर देवकीनंदन ठाकुर का बड़ा बयान- 'अखिलेश हों, दिनेश हों, चाहे कोई ममता...'

Bihar News: देवकीनंदन ठाकुर ने राजनेताओं पर हमला किया. कहा कि हिंदुओं की बात नहीं करते, जातियों की बात करते हैं. जातियों से ऊपर उठो. कुर्सियों से ऊपर उठो. एक विशाल सोच रखो.

Bihar News: पश्चिम बंगाल में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हुई हिंसा पर आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर की प्रतिक्रिया आई है. मंगलवार (14 अप्रैल) बक्सर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "अखिलेश हों, दिनेश हों चाहे कोई ममता हों, चाहे कोई पूजा हो मैं किसी का नाम नहीं ले रहा हूं, मैं सिर्फ ये कह रहा हूं कि जिस कंडीशन से बांग्लादेश से चलकर आग बंगाल तक आ गई, सेम स्टाइल में अत्याचार हो रहा है. वही आग अगर धीरे-धीरे आगे बढ़ेगी तो इसके जिम्मेदार आजकल के राजनेता होंगे."

राजनेताओं पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, "हिंदुओं की बात नहीं करते, जातियों की बात करते हैं. मेरा मानना है जातियों से ऊपर उठो, कुर्सियों से ऊपर उठो और एक विशाल सोच रखो. हिंदुस्तान को बचाने का प्रयास करो."

पीएम मोदी और अमित शाह को दिया धन्यवाद

वक्फ कानून के लिए देवकीनंदन ठाकुर ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया. कहा, "अमित शाह ने रात के 2 बजे तक लड़ाई लड़ी. यह देशवासियों के लिए लड़े हैं. ऐसा कानून कहीं नहीं है. मुस्लिम कंट्री में भी ऐसा कानून नहीं है. बेचारी गरीब विधवा मुस्लिम महिलाओं की संपत्ति भी हड़प ली जाती थी. ऐसा इस देश में नहीं चलेगा."

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा, "जब राजा बलि ने पूरा ब्रह्मांड ही वामन भगवान को दान कर दिया था, तो आप वक्फ बोर्ड को दान करने वाले हैं कौन? दो पद में वामन भगवान ने सारा ब्रह्मांड नाप लिया तो सारी भूमि तो वामन भगवान की हुई. फिर दान की हुई वस्तु को कौन दान कर रहा है?

'बक्सर का चारों युगों में अलग-अलग नाम रहा'

दूसरी ओर देवकीनंदन ठाकुर ने बक्सर के महत्व को लेकर कहा कि चारों युगों में इसका अलग-अलग नाम रहा है. चाहे वह सिद्धाश्रम हो, चाहे वामन स्थल हो, हर एक युग में इसका अलग महत्व रहा है. उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का इतना प्रकाश होना चाहिए कि देश-विदेश से लोग यहां आते रहें. बिहार सरकार को यहां पर एयरपोर्ट बना देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: PM मोदी के बिहार दौरे से पहले विधायकों और टिकट के दावेदारों को ललन सिंह का अल्टीमेटम, 'अगर सभा में…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget