एक्सप्लोरर

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव को पहले पार्टी से किया दूर अब क्या विधायकी भी छीनेंगे लालू? जानिए

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव के खिलाफ कार्रवाई के लिए विधानसभा में लिखित आवेदन देना होगा. हालांकि ऐसा करने के बाद भी उनकी सदस्यता नहीं जाने वाली है.

Tej Pratap Yadav: सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की तस्वीरें वायरल होने के बाद बिहार की सियासत गरमाई तो लालू ने बेटे को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया. अब सवाल उठने लगा है कि आरजेडी से निकाले जाने के बाद क्या तेज प्रताप यादव की विधायकी भी चली जाएगी? क्या लालू यादव ऐसा कुछ करेंगे? क्या तेज प्रताप यादव विधानसभा के सदस्य आगे भी रहेंगे? जानिए ऐसे कुछ सवालों के जवाब.

राजनीतिक विशेषज्ञ अरुण कुमार पांडेय का कहना है कि लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर पोस्ट कर पार्टी से बेटे को निकालने की घोषणा की है. एक्स पर पोस्ट करने से कोई कार्रवाई नहीं होती है. इसके लिए उन्हें पार्टी में भी लिखित तौर पर देना होगा. साथ ही इसके लिए विधानसभा में लिखकर देना पड़ेगा. अगर वह लिखित देते हैं तो भी तेज प्रताप यादव की सदस्यता नहीं जाएगी. 

दूसरे दल में जाते हैं तब सदस्यता को खतरा

अरुण पांडेय कहते हैं कि विधानसभा की सदस्यता दल-बदल कानून के तहत खत्म होती है. अगर तेज प्रताप यादव दूसरे दल में शामिल होंगे तब उनकी सदस्यता जाएगी. अन्यथा उनकी सदस्यता बरकरार रहेगी. इसलिए इस कार्यकाल में उनके इस प्रकरण से कोई खतरा नहीं दिख रहा है. बशर्तें वह किसी पार्टी में शामिल नहीं हों.

तेज प्रताप यादव के इस कारनामे से पार्टी को कितना नुकसान होगा इस पर उन्होंने कहा, "आरजेडी को कोई नुकसान नहीं होगा. जो एम-वाई समीकरण है वह बरकरार रहेगा. जो भी आरजेडी के वोटर हैं वह लालू के बने हुए हैं. लालू ने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जो घोषणा की है उससे उनके वोटर के इरादे और मजबूत हो गए." 

तेज प्रताप के रवैये से नाराज रहे हैं वोटर

आगे अरुण पांडेय ने कहा कि तेज प्रताप यादव को आरजेडी के वोटर पहले से भी नहीं चाहते हैं. उनके रवैये से लालू के वोटर पहले से भी नाराज रहे हैं. ऐसे में इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है. उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी तेज प्रताप ने नाराजगी दिखाई थी और कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ था. हां अलबत्ता कुछ वोट काटने से जहानाबाद सीट पर थोड़ा असर पड़ा था. विधानसभा चुनाव में इसका कोई असर नहीं दिखने वाला है. उन्होंने कहा कि यह अलग बात है कि प्रतिद्वंदी के लिए बैठे-बिठाए एक बड़ा मुद्दा मिल गया है. वह लालू प्रसाद को घेर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- 2025 में क्या तेज प्रताप हसनपुर से लड़ पाएंगे चुनाव? RJD से कौन होगा इस सीट का दावेदार? समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget