एक्सप्लोरर

RJD Reaction: अपने ही विधायक की पोल खोल रहा RJD, शिवानंद तिवारी ने बताया कैसे सुधाकर सिंह का BJP से जुड़ा है तार

Bihar Politics: इन दिनों सुधाकर सिंह नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं. इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है. वहीं, आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने इस मुद्दे पर सुधाकर सिंह को आड़े हाथों लिया है.

पटना: पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) के बयान के बाद बिहार में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी (BJP) इसको लेकर नीतीश सरकार पर तंज कस रही है तो वहीं, आरजेडी (RJD) के नेता इस बयान से किनारा कर रहे हैं. आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) ने सुधाकर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह ने जान-बूझकर गठबंधन को तोड़ने के मकसद से इस तरह का बयान दिया है. यह सबको मालूम है सुधाकर इसके पूर्व बीजेपी के उम्मीदवार रूप में अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं. यही नहीं बीजेपी के नेतृत्व के साथ भी इनका घनिष्ट संबंध रहा है. 

'सुशील मोदी ने की थी सुधाकर सिंह से मुलाकात'

शिवानंद तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के विरुद्ध राष्ट्रीय जनता दल के विधायक सुधाकर सिंह का बयान निंदनीय है. ऐसा बयान महागठबंधन की एकता के लिए अत्यंत घातक है. गठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल सबसे बड़ी पार्टी है. गठबंधन को चलाने की सबसे अहम जवाबदेही राष्ट्रीय जनता दल के कंधो पर है. वहीं, उन्होंने कहा कि एक आरोप में जब सुधाकर भभुआ जेल में बंद थे तो स्वयं उन्होंने ही बताया है कि सुशील मोदी उनसे वहां मिलने के लिए गए थे.

जगदानंद सिंह को उठाना चाहिए कदम - शिवानंद तिवारी

आरजेडी नेता ने आगे कहा कि संयोग है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाहर हैं. दिल्ली में हुए पार्टी के सम्मेलन में एक प्रस्ताव के जरिए पार्टी के संवैधानिक मामले में फैसला लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक दल के नेता तथा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी को ही अधिकृत किया गया है. ऐसी परिस्थिति में दोनों की अनुपस्थिति में सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष ही ऐसे अहम मामले में आधिकारिक रूप से कोई बात बोल सकते हैं. एक विधायक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने में प्रदेश अध्यक्ष को संवैधानिक अधिकार न भी हो तो भी अपनी अनुशंसा दोनों अधिकृत नेताओं को वे भेज कर मामले की गंभीरता को सहज बना सकते हैं. व्यक्तिगत रूप से जगदानंद सिंह से मैं अनुरोध करूंगा संकट को टालने के लिए उन्हें कदम उठाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: साल शुरू होते ही JDU-RJD के नेता भिड़े, सुधाकर सिंह बोले- नीतीश 'नाइट वॉचमैन', कुशवाहा ने 'मर्दानगी' में दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget