एक्सप्लोरर

JDU से RJD विधायकों को जा रहा फोन? फ्लोर टेस्ट से पहले भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान

RJD MLA Bhai Virendra: भाई वीरेंद्र ने कहा कि आरजेडी विधायकों को जिंदगी में कोई कभी तोड़ नहीं सकता. हम इतने मजबूत हैं कि दूसरे को तोड़ सकते हैं. टूट नहीं सकते हैं.

पटना: बिहार में नई सरकार का 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होना है इससे पहले ही सियासी माहौल गर्म है. एक तरफ आरजेडी ने खेला करने का दावा किया है तो दूसरी ओर कई दल एक-दूसरे के विधायकों के संपर्क में होने की बात भी कह रहे हैं. इन सबके बीच सियासी गलियारे में चर्चा है कि सीएमओ और जेडीयू से आरजेडी के विधायकों को फोन भी जा रहा है. गुरुवार (8 फरवरी) को पत्रकारों से बातचीत में आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र (RJD MLA Bhai Virendra) ने बड़ा बयान दिया है.

भाई वीरेंद्र ने कहा कि राज को राज रहने दीजिए. 12 तारीख को जो खेला होगा वो देखिएगा. आगे क्या-क्या होता है देखते रहिए. 11 तारीख को जेडीयू ने विधायक दल की बैठक बुलाई है इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि नीतीश कुमार बुधवार (7 फरवरी) को भागे-भागे गए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने. उनके अंदर डर नहीं होता तो वो मिलने जाते? वहां जाकर नीतीश कुमार कह रहे हैं कि कि अब कहीं नहीं जाएंगे. तो वो यहां (महागठबंधन) भी आए थे तो यही कह रहे थे कि मर जाएंगे लेकिन बीजेपी में लौटेंगे नहीं. फिर वहां वापस जाकर कह रहे हैं कि हम आपके साथ ही जिंदगी भर राजनीति करेंगे.

'आरजेडी विधायक जिंदगी में नहीं टूट सकते'

भाई वीरेंद्र ने कहा कि आरजेडी विधायकों को जिंदगी में कोई कभी तोड़ नहीं सकता. हम इतने मजबूत हैं कि दूसरे को तोड़ सकते हैं. टूट नहीं सकते हैं. इस सवाल पर कि आपकी पार्टी के विधायक कह रहे हैं कि नीतीश कुमार फोन कर रहे हैं. इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि मुझे नहीं आया फोन. हमारे साथी को आया कि नहीं और वो क्या बोलते हैं इस बात की जानकारी मुझे नहीं है. वो जानते हैं कि भाई वीरेंद्र को कोई फोन नहीं कर सकता.

एक और सवाल पर कि लालू और तेजस्वी यादव से ईडी ने पूछताछ कर ली है. अब कल (9 फरवरी) मीसा भारती और राबड़ी देवी से पूछताछ होनी है. इस पर आरजेडी विधायक ने कहा कि इसके अलावा बचा ही क्या है? केंद्र सरकार के पास ईडी और सीबीआई के अलावा डराने के लिए बचा क्या है? विपक्ष को तबाह किया जा रहा है इसलिए और ज्यादा हम लोगों को वोट बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें- लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात के बाद CM नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, कैमरे पर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget