एक्सप्लोरर

लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात के बाद CM नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, कैमरे पर कह दी बड़ी बात

Bihar CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "मेरा उनसे (लालकृष्ण आडवाणी) पुराना रिश्ता है. जब इसकी (भारत रत्न) घोषणा की गई तो मैंने उन्हें बधाई दी थी."

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) दिल्ली दौरे पर हैं. गुरुवार (8 फरवरी) को दिल्ली में उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) से मुलाकात की. बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात के बाद उन्होंने पहली प्रतिक्रिया दी है.

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "मेरा उनसे (लालकृष्ण आडवाणी) पुराना रिश्ता है. जब इसकी (भारत रत्न) घोषणा की गई तो मैंने उन्हें बधाई दी थी. आज उनसे मिलकर मुझे खुशी हुई."

दरअसल नीतीश कुमार बीते बुधवार को ही दिल्ली दौरे पर गए थे. यहां नीतीश कुमार ने बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी. पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह से भी नीतीश कुमार मिले थे. नीतीश कुमार ने मुलाकात के बाद अगले दिन आज गुरुवार को लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की है.

कर्पूरी ठाकुर को भी हाल ही में मिला है भारत रत्न

बता दें कि अभी हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न से नवाजा गया था. र्पूरी ठाकुर को बिहार के सामाजिक न्याय का मसीहा माना जाता है. कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की ओर से इसकी घोषणा की गई थी. कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री, एक बार उप मुख्यमंत्री और बिहार के शिक्षा मंत्री रहे हैं. वे कुछ समय के लिए समस्तीपुर से सांसद भी रहे थे.

घोषणा के दिन ही सीएम नीतीश ने की थी तारीफ

गौरतलब हो कि लालकृष्ण आडवाणी को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की घोषणा के दिन ही सीएम नीतीश कुमार ने खूब तारीफ की थी. कहा था, "लालकृष्ण आडवाणी जी का देश के विकास में बड़ा योगदान है. श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में उन्होंने देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में काफी बेहतर कार्य किया. आडवाणी जी देश के सम्मानित राजनेताओं में से एक हैं. लालकृष्ण आडवाणी जी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ दिए जाने का केंद्र सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है. इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का अभिनंदन करता हूं."

यह भी पढ़ें- Patna IT Raid: पटना में आयकर विभाग की छापेमारी, उर्मिला इंफोटेक के कई ठिकानों पर अधिकारियों ने बोला धावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget