एक्सप्लोरर

बिहार में RJD विधायक रामवृक्ष सदा के चालक की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से भून डाला

RJD MLA Driver Shot Dead: खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है. घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

बिहार के खगड़िया में बेखौफ बदमाशों ने आरजेडी के विधायक रामवृक्ष सदा के चालक की गोली मारकर हत्या कर दी है. मामला बीते गुरुवार (11 सितंबर, 2025) की देर रात का है. जिले के अलौली थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है. बताया गया कि मघोना पुलिस पिकेट से कुछ दूरी पर घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने चालक लक्ष्मण सदा को गोलियों से भून डाला. गोली लगने के बाद मौके पर ही मौत हो गई.

परिजन बोले- नहीं थी किसी से दुश्मनी

खबर लिखे जाने तक जो जानकारी मिली थी उसके अनुसार, आरजेडी विधायक के चालक लक्ष्मण सदा ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनके साथ यह घटना हो गई. हत्या के पीछे का कारण क्या है यह पता नहीं चला है. घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. परिजनों ने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.

पत्नी का आया था फोन.. तबीयत खराब है

घटना के संबंध में एक व्यक्ति (ग्रामीण) ने बताया कि चालक को उसकी पत्नी का फोन आया था कि उसकी तबीयत ज्यादा खराब है. इसके बाद लक्ष्मण सदा ने विधायक से दो हजार रुपये लिए. पैसे लेने के बाद बाइक से वह निकल गया. संभवतः लूटपाट के दौरान गोली मारी गई है. दूसरी ओर अभी यह पता नहीं चला है कि बदमाशों की संख्या कितनी थी और कितनी बाइक से ये लोग आए थे. इस पूरे मामले में पुलिस की जांच और बयान के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो सकेगा.

पटना में हुई थी आरजेडी कार्यकर्ता की हत्या

बता दें कि अभी बीते बुधवार की रात ही पटना में राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने कथित तौर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मृतक की पहचान वैशाली जिले में राघोपुर के निवासी राजकुमार उर्फ आला राय के रूप में की गई थी. घटना का सही कारण पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि राजकुमार राजनीति में सक्रिय थे. जमीन की खरीद-फरोख्त में भी शामिल थे. राघोपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे.  

यह भी पढ़ें- बिहार: फंदे से लटकी मिली बैंक अधिकारी की पत्नी, पिता ने कहा- टॉर्चर किया गया, जख्म के निशान हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सम्राट सरकार का ऐक्शन शुरू, शिक्षा विभाग ने जारी किया ये आदेश
बिहार के प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ सम्राट सरकार का ऐक्शन शुरू, शिक्षा विभाग ने जारी किया ये आदेश
अनंत सिंह की फिर बढ़ीं मुश्किलें, सम्राट सरकार ने CID को सौंप दी इस केस की फाइल
अनंत सिंह की फिर बढ़ीं मुश्किलें, सम्राट सरकार ने CID को सौंप दी इस केस की फाइल
बिहार: तेज हवा के कारण गंडक नदी में पलटी नाव, दो सगी बहनें समेत 3 बच्चियां डूबीं
बिहार: तेज हवा के कारण गंडक नदी में पलटी नाव, दो सगी बहनें समेत 3 बच्चियां डूबीं
राबड़ी देवी को हर हाल में खाली करना होगा आवास, अब इस मंत्री को आवंटित हुआ 10 सर्कुलर
राबड़ी देवी को हर हाल में खाली करना होगा आवास, अब इस मंत्री को आवंटित हुआ 10 सर्कुलर

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget