एक्सप्लोरर

'बीजेपी गुंडाराज की जय, बिहार आ रहे पीएम लगाएंगे ये नारा', लॉ एंड ऑडर पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने पटना फायरिंग मामले में एनडीए पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि तीन दिन बाद बिहार पधारने वाले प्रधानमंत्री प्रदेश की घटनाओं का ज़िक्र कर नारा लगाएंगे.

Bihar News: बिहार की गिरती कानून व्यवस्था पर एक बार फिर तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला किया है. सोमवार को नेता प्रतिपक्ष ने पोस्ट कर एनडीए सरकार से कई सवाल पूछे. उन्होंने सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और पूछा कि क्या बिहार दौरे पर आ रहे पीएम नारा लगाएंगे कि "बोलो बीजेपी गुंडाराज की जय". "मुस्कुरा कर जोर से नारा लगाइए कि आप अपराधियों के मंगलराज में हैं."

पटना फायरिंग मामले का किया जिक्र

उन्होंने आगे लिखा, "मुख्यमंत्री आवास से चंद कदम दूर राजधानी पटना में दिनदहाड़े काली स्कॉर्पियो से अपराधी उतर कर अंधाधुंध फायरिंग करते है. अपराधियों से चंद कदम पीछे एडीजी लॉ एंड ऑडर की गाड़ी है फिर भी तीन दिन बाद अपराधी नहीं पकड़े गए हैं. इससे अधिक ध्वस्त विधि व्यवस्था का प्रमाण और क्या मिलेगा?"

तेजस्वी यादव ने कहा, "तीन दिन बाद बिहार पधारने वाले प्रधानमंत्री जी इन घटनाओं का ज़िक्र कर नारा लगाएंगे की, “बोलो बीजेपी के गुंडाराज की जय,  एनडीए के मंगलराज की जय, 20 बरस पहले आई छींक की क्षय!” आगे लिखा गोदी मीडिया को बीजेपी शासित बिहार में सत्ता संरक्षित अपराधी एवं सत्ता संपोषित अपराध भी प्रधानमंत्री के चेहरे का कमाल लगता है. इसलिए चयनात्मक स्मृतिलोप से ग्रस्त बेचारे पत्रकार इस जंगलराज पर कुछ बोलते ही नहीं."  

अपराधियों की पहचान अब तक नहीं

दरअसल बिहार में इन दिनों क्राइम काफी बढ़ गया है, जिसे लेकर तेजस्वी लगातार सरकार पर हमलावर हैं. वहीं तीन दिन पहले शहर के पॉश इलाके में हुई फायरिंग की घटना बड़ा मुद्दा बन गया है. विपक्ष लगातार एनडीए को घेर रहा है. अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल पूछे जा रहे हैं, जबकि इस मामले को खुद पुलिस मुख्यालय देख रहा है. इसके बावजूद किसी अपराधी की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. 

ये भी पढ़ें: पटना में फायरिंग के 2 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सामने आया LIVE VIDEO, घूम जाएगा दिमाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget