एक्सप्लोरर

'संविधान की शपथ ली, फिर सुप्रीम कोर्ट का अनादर क्यों?' बोले RJD नेता- अपमान करने वालों की सदस्यता खत्म हो

Abdul Bari Siddiqui: अब्दुलबारी सिद्दीकी ने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा कि पार्टी ने निशिकांत दुबे का बचाव किया है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. उनकी सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए.

Bihar News: बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने एक बयान में कहा कि “इस देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट ज़िम्मेदार है”. इस पर सियासी भूचाल आ गया है. आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी (Abdul Bari Siddiqui) ने रविवार को इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति संविधान की शपथ लेता है और फिर सुप्रीम कोर्ट जैसी सर्वोच्च संस्था का अनादर करता है, उसे संसद में रहने का अधिकार नहीं है. उन्होंने मांग की कि निशिकांत दुबे के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए और उनकी सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए.
 
उन्होंने द्वेष फैलाने की शिक्षा ली है- सिद्दीकी
 
सिद्दीकी ने कहा, "निशिकांत दुबे ने संविधान की शपथ खाई है, लेकिन उनके आचरण से लगता है जैसे उन्होंने द्वेष फैलाने की शिक्षा ली है. हमने तो सीखा है ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा’, जिसमें हर धर्म के लोग बराबरी से रहते हैं."
 
आरएसएस पर तंज कसते हुए सिद्दीकी ने कहा कि कुछ लोग भारतीय संविधान की शपथ तो लेते हैं, लेकिन असल में आरएसएस के संविधान का पालन करते हैं. उन्होंने कहा, "अगर उनका सपना है कि एकतरफा राज लाकर संविधान बदल देंगे, हिंदू राष्ट्र बनाएंगे या दूसरों को भगा देंगे, तो ये सपना कभी पूरा नहीं होगा. देश की एकता को तोड़ने की कितनी भी कोशिश कर लें, यह मुमकिन नहीं है.

 
'बीजेपी ने उनका बचाव किया है, कार्रवाई नहीं'
 
सिद्दीकी ने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा कि पार्टी ने निशिकांत दुबे का बचाव किया है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा, “सिर्फ बोलने से कुछ नहीं होता, जो आदत से मजबूर हो जाता है, वह सुधारने से भी नहीं सुधरता.” 
 
वहीं एसवाई कुरैशी पर निशिकांत दुबे की टिप्पणी को लेकर सिद्दीकी ने सवाल उठाया कि जब कुरैशी मुख्य चुनाव आयुक्त थे, तब निशिकांत दुबे कोर्ट क्यों नहीं गए? बता दें कि एस वाई कुरैशी पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त हैं. उनकी एक टिप्पणी पर निशिकांत दूबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जवाब देते हुए कहा कि “चुनाव आयुक्त नहीं, मुस्लिम आयुक्त” की भूमिका निभा रहे थे."
 
आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने आगे इस पर कहा कि “चुनाव आयुक्त को संविधान ने शक्ति दी है. अगर कोई व्यक्ति जाति या संप्रदाय के आधार पर टिप्पणी करता है तो यह खराब आचरण है. जनता इसका जवाब देगी.”  गौरतलब है कि निशिकांत दूबे झारखंड के गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget