एक्सप्लोरर

राबड़ी देवी बोलीं- नीतीश के महागठबंधन में आने को लेकर पार्टी के नेता करेंगे विचार

नीतीश के फिर से महागठबंधन में आने के सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा कि इस पर पार्टी के नेता और विधायक बैठकर विचार करेंगे.

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को बिहार के लोगों को नए साल की बधाई देते हुए कहा कि यह साल बिहार और देश के लिए अच्छा हो. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से महागठबंधन में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी के नेता विचार करेंगे. नए वर्ष के मौके पर बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे और उन्हें नए वर्ष की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी बिहार में भी ऐसा कर सकती है.

राबड़ी देवी ने अपने अंदाज में कहा, "बीजेपी अंदर ही अंदर अपना काम करती है, जब कर देती है तब सबों को पता चलता है." नीतीश के फिर से महागठबंधन में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी के नेता और विधायक बैठकर विचार करेंगे. राबड़ी ने हालांकि कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सरकार को घेरने की कोशिश की. उन्होंने कहा, "आज नए वर्ष का पहला दिन है, इस कारण बोलना नहीं चाहती हूं, लेकिन कानून व्यवस्था की हालत बहुत खराब है. रोज हत्या, दुष्कर्म, लूट की घटनाएं हो रही है."

आरजेडी लगातार मौके की तलाश में है

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सरकार में नीतीश की नहीं, बीजेपी की चल रही है. उन्होंने हाल के दिनों में हुए अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर भी कहा कि इसमें भी बीजेपी की ही चली है. राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी ने तेजस्वी यादव के पटना से बाहर रहने के विरोधियों के आरोप पर कहा कि इनके पास कोई मुद्दा नहीं है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी जब भी घर से बाहर जाते हैं कोई काम से ही जाते हैं. उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश में जनता दल-युनाइटेड (जदयू) के छह विधायकों के बीजेपी में शामिल हो जाने के बाद आरजेडी लगातार मौके की तलाश में है और नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का फॉमूर्ला भी दे रही है.

यह भी पढ़ें-

CM नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर हैं उनके बेटे निशांत, जानें- कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

बिहार में अधिकारियों के तबादले पर राबड़ी ने ली CM नीतीश पर चुटकी, कहा- ये तो होना ही था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget