एक्सप्लोरर

Watch: 'देश में सबसे ज्यादा अपराध करने वाले RJD में हैं', PK बोले- तेजस्वी यादव को किसी विषय का ज्ञान नहीं

Prashant Kishor Jan Suraaj Padyatra: पीके ने गुरुवार को जन सुराज पदयात्रा के 201वें दिन की शुरुआत भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत चक बफापुर बांन्थु पंचायत से की. यहीं मीडिया से बातचीत में बयान दिया है.

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी आरजेडी (RJD) और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बड़ा बयान दिया है. पीके (PK) ने कहा कि आरजेडी से ज्यादा अपराध करने वाले और अपराधी देश की किसी पार्टी में नहीं हैं. तेजस्वी यादव को किसी विषय का ज्ञान नहीं है. गुरुवार को जन सुराज पदयात्रा के 201वें दिन की शुरुआत पीके ने वैशाली जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत चक बफापुर बांन्थु पंचायत से की.

'तेजस्वी ने जीवन में पढ़ा नहीं'

जिले के पत्रकारों के साथ पीके ने संवाद किया. प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि बिहार के लोगों को मूर्ख समझा जाता है, लेकिन क्या तेजस्वी यादव मुझसे अच्छा इंग्लिश, फ्रेंच बोल सकते हैं? प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव हमसे अच्छा भोजपुरी बोलेंगे क्या? तेजस्वी को ना इंग्लिश आती है और ना ही ठीक से भोजपुरी आती है. उन्होंने जीवन में कुछ पढ़ा नहीं है और किसी भी विषय का कोई ज्ञान नहीं है.

काम नहीं, सिर्फ बहानेबाजी: पीके

प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता तेजस्वी से रोजगार के बारे में पूछती है तो वो कहते हैं कि बीजेपी को रोको और यह बोलकर वह लोगों को मुर्ख बनाते हैं. आप कहते हैं कि शराब माफिया और बालू माफिया बहुत ज्यादा हो गए हैं तो तेजस्वी कहते हैं कि जातीय जनगणना करवा रहे हैं. ये काम करते नहीं हैं बस नए नए मुद्दों पर अपनी बात रख कर बहानेबाजी करते रहते हैं.

बिहार में शराब माफिया और बालू माफिया को लेकर पीके ने पूछा कि ये कौन लोग हैं? कहा कि ये सब जानते हैं कि ये सभी एक दल के लोग हैं जो बिहार में बालू माफिया का काम कर रहे हैं. क्या किसी को इसके बारे में मालूम नहीं है? इसके बाद तेजस्वी कहते हैं कि हमको अपराध और अपराधियों से कोई लगाव नहीं है. इस देश में आरजेडी से ज्यादा अपराध करने वाले और अपराधी लोग देश की किसी पार्टी में नहीं हैं.

प्रशांत किशोर ने जातीय जनगणना के सवाल पर कहा कि मैंने पहले ही दिन से कहा है कि किसी भी तरह की जनगणना या सर्वे से ऐसी कोई भी जानकारी जिससे सरकार के पास समाज के बारे में बेहतर जानकारियां आएं, उसको हो जाना चाहिए. बिहार में जनगणना होगी उनमें एक अच्छी बात ये है कि विभिन्न जातियों की स्थितियों की जानकारी मिलेगी. बिहार आज देश में सबसे गरीब राज्य है, इसकी जनगणना तो पहले ही हो गई है तो इसमें क्यों सुधार नहीं हो रहा है? यदि जनगणना हो जाने से स्थिति सुधर जाती तो अब तक पूरे भारत में से गरीबी खत्म हो जाती. कहा कि जातीय जनगणना के माध्यम से समाज में जातीय विद्वेष फैलाना, लोगों को लड़ाना और एक दूसरे को बांटने का प्रयास है.

'बेवकूफी और अहंकार के चलते हो रही मौतें'

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. कहा कि जो जनगणना 2011 में हुई है उस आंकड़े को जारी किया जाना चाहिए. उसमें कोई कमी है तो उस पर चर्चा होनी चाहिए. बिहार के जो मुद्दे हैं उन पर नीतीश कुमार काम नहीं कर रहे हैं. नीतीश कुमार की बेवकूफी और अहंकार की वजह से आज सैकड़ों लोग जहरीली शराब पीने से मर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- RCP सिंह ने गांव में पढ़कर पास कर ली थी UPSC की परीक्षा, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया आज स्थिति क्यों खराब, निशाने पर नीतीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
Bihar Flood News: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: सुपौल में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, निरीक्षण करने पहुंचे DM, क्या है अपडेट?
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें
बिहार: विधानसभा के पटल पर रखे गए 10 संशोधन विधेयक, पहले दिन क्या हुआ? जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Embed widget