एक्सप्लोरर

Mann Ki Baat: PM Modi ने 'मन की बात' में की बिहार के भीम सिंह की चर्चा, सामाजिक कार्यों के उदाहरण में लिया नाम

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को रेडियो पर 'मन की बात' कहते हैं. वहीं, आज उन्होंने कई मुद्दों पर बात की. इस दौरान उन्होंने बिहार के भीम सिंह भवेश का नाम लिया.

पटना: 'मन की बात' (Mann Ki Baat) कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को पर्यटन और सामाजिक मुद्दे सहित कई विषयों पर बात की. इस दौरान उन्होंने बिहार के भीम सिंह भवेश (Bhim Singh Bhavesh) की चर्चा की. उन्होंने कहा कि हमारे देश में अनगिनत लोग निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा में अपना जीवन समर्पित करते हैं. ऐसा ही एक उदाहरण बिहार से है. भीम सिंह भवेश मुसहर समुदाय के करीब आठ हजार बच्चों को स्कूलों में दाखिला कराया है. उन्होंने एक बड़ी लाइब्रेरी भी बनवाई है, जिससे बच्चों को पढ़ाई-लिखाई की बेहतर सुविधा मिल रही है.

पीएम मोदी ने की भीम सिंह की तारीफ

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी संस्कृति की सीख है - 'परमार्थ परमो धर्मः'.यानि दूसरों की मदद करना ही सबसे बड़ा कर्तव्य है. इसी भावना पर चलते हुए हमारे देश में अनगिनत लोग निःस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करने में अपना जीवन समर्पित कर देते हैं. ऐसे ही एक व्यक्ति हैं बिहार में भोजपुर के भीम सिंह भवेश जी. अपने क्षेत्र के मुसहर जाति के लोगों के बीच इनके कार्यों की खूब चर्चा है.

'उन्होंने 100 से अधिक चिकित्सा शिविर लगवाए'

पीएम मोदी ने कहा कि भीम सिंह जी, अपने समुदाय के सदस्यों के जरूरी दस्तावेज़ बनवाने में, उनके फार्म भरने में भी मदद करते हैं. इससे जरुरी संसाधनों तक गांव के लोगों की पहुंच और बेहतर हुई है।. लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो, इसके लिए उन्होंने 100 से अधिक चिकित्सा शिविर लगवाए हैं. जब कोरोना का महासंकट सिर पर था, तब, भीम सिंह जी ने अपने क्षेत्र के लोगों को टीका लगवाने के लिए भी बहुत प्रोत्साहित किया. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मन की बात कार्यक्रम अगले तीन माह तक प्रसारित नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: Niyojit Shikshak: नियोजित शिक्षक एडमिट कार्ड को जलाकर करेंगे विरोध दर्ज, नीतीश सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
रोहतास में EO की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, गाड़ी रोककर ली जान
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
'पटना SSP को अगर राजनीति ही करनी है तो...', बांकीपुर उपचुनाव के भड़के प्रशांत किशोर
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget