एक्सप्लोरर

JP University Syllabus: सिलेबस विवाद पर बोले तेजस्वी यादव- पूरी तरह 'संघी' हो गए हैं नीतीश कुमार, अब सबूत की जरूरत नहीं

विवाद गहराता देख शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और गलती मानते हुए पाठ्यक्रम में बदलाव की बात कही है. उन्होंने कहा, " जेपी और लोहिया के विचारों की पढ़ाई फिर से पाठ्यक्रम में शामिल होगी."

पटना: बिहार के सारण जिला स्थित जेपी विश्वविद्यालय (JP University) के पीजी के पाठ्यक्रम में हुए बदलाव को लेकर जारी विवाद के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को घेरा है. जेपी को अपना आदर्श बताने वाले नीतीश कुमार की सरकार में जेपी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से जेपी और लोहिया के विचार की पढ़ाई हटाए जाने के बाद तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर संघी होने का आरोप लगाया है. 

पूरी तरह से संघी हो चुके हैं नीतीश कुमार

नेता प्रतिपक्ष ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, " मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब पूरी तरह से संघी हो चुके हैं. अब किसी प्रमाण की भी जरूरत नहीं है. हम शुरू से ये बात कहते आ रहे हैं और अब यह प्रमाणित भी हो रहा है. जिस जेपी आंदोलन से नीतीश कुमार ने अपनी राजनीति शुरुआत की, आज उसी जयप्रकाश के नाम पर बनाए गए विश्वविद्यालय से उनके विचारों को सिलेबस से गायब कर दिया है. ये दुर्भाग्यपूर्ण है."

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा आरएसएस को तालिबानी बताए जाने पर उन्होंने कहा, " उन्होंने ठीक ही कहा है. आरएसएस के लोग तालिबानियों से बात करते हैं और जिस स्टेट में बीजेपी की सरकार है, उस स्टेट में तालिबानी हुकूमत चलती है. जहां नहीं है वहां संघी हुकूमत चलती है."

लालू यादव ने साधा था निशाना

मालूम हो कि बिहार के छपरा स्थित जयप्रकाश विश्वविद्यालय (JP University) में उनके ही विचारों को राजनीति विज्ञान के पीजी सिलेबस से हटा दिया गया है. एक अखबार में इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने के बाद विवाद शुरू हो गया है. आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने जेपी-लोहिया के विचारों को हटाए जाने पर विरोध जताया है.

लालू यादव के अलावा अन्य नेताओं और छात्र संगठनों ने भी इसका विरोध किया. ऐसे में विवाद गहराता देख शिक्षा मंत्री विजय चौधरी (Vijay Chaudhary) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और गलती मानते हुए पाठ्यक्रम में बदलाव की बात कही है. उन्होंने कहा, " जेपी और लोहिया के विचारों की पढ़ाई फिर से पाठ्यक्रम में शामिल होगी. गवर्नर ने भी इस समस्या के निदान का भरोसा दिलाया है. बिहार की मिट्टी से जुड़े समाजवादी राजनेताओं के विचार को पाठ्यक्रम से नहीं हटाया जा सकता है."

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: NDA पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा- महंगाई को डायन बताने वाले इसे महबूबा समझ बैठे

बिहारः JDU के सोशल मीडिया प्रभारी को क्यों देना पड़ा इस्तीफा? केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह बने वजह!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Khan Sir News: BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'
BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget