एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी पर नीतीश कुमार के दिए बयान पर राजनीति गरमाई, BJP ने की CM से इस्तीफे की मांग 

Bihar Assembly: जीतन राम मांझी के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को विधानसभा हंगामेदार रहा. वहीं, सदन स्थगित होने के बाद बीजेपी विधायक और जीतन राम मांझी विधानसभा परिसर में धरने पर बैठ गए हैं.

पटना: बिहार विधानसभा में शीतकालीन सत्र (Bihar Assembly) के दौरान अब जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) का मुद्दा तूल पकड़ते जा रहा है. शुक्रवार को बीजेपी (BJP) के साथ जीतन राम मांझी सीएम नीतीश (Nitish Kumar) के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. कार्यवाही से पहले स्पीकर के दफ्तर के बाहर विधानसभा में धरना प्रदर्शन किया. अब सदन स्थगित होने के बाद बीजेपी विधायक और जीतन राम मांझी विधानसभा परिसर में धरने पर बैठ गए हैं. नीतीश से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

जीतन राम मांझी पर भड़क गए थे सीएम

दरअसल, विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर गुरुवार को चर्चा हो रही थी. पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने इस दौरान चर्चा में भाग लेते हुए जातीय सर्वे पर ही सवाल उठा दिया. उन्होंने कहा कि क्या सरकार कभी इसका विश्लेषण किया है कि आरक्षण का लाभ लोगों को मिल रहा है. इतना सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए और खड़ा होकर बोलने लगे. उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी को कोई ज्ञान नहीं है. मेरी मूर्खता की वजह से सीएम बन गए. उन्होंने आगे बीजेपी की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये गवर्नर बनना चाहता है, पहले भी आप लोगों के पीछे घूमता था, बनवा दीजिए गवर्नर.

नीतीश कुमार ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है- बीजेपी 

सीएम ने आगे कहा कि जब हम मुख्यमंत्री बना दिए तब मेरी पार्टी के लोग हमको दो माह बाद ही कहने लगे कि यह गड़बड़ है, इनको हटाइए. इसके बाद जनता भी सवाल उठाने लगी. बाध्य होकर मुझे इसे हटाना पड़ा. वहीं, इस मुद्दे पर बीजेपी आक्रामक है. वहीं, इस पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा ने कहा कि गुरुवार को सदन में जो स्थिति उत्पन्न हुई, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. तीन दिनों से जो स्थिति बनी है, उससे साफ है कि नीतीश कुमार ने लोकतंत्र को शर्मसार किया है. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर हम लोगों ने सुबह बधाई दी थी. इसके बाद आरजेडी कार्यालय के सामने आंगनबाड़ी सेविकाओं पर लाठी चार्ज और फिर दोपहर के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और दलित परिवार से आने वाले नेता का अपमान किया गया.

ये भी पढे़ं: बिहार में जाति आधारित सर्वे के बाद आरक्षण,लेकिन मुसलमानों का क्या; ऐसे ही 5 सवालों के जवाब कौन देगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
सेंट्रल पार्क को बंद करने पर RJD की प्रतिक्रिया, कहा- 'पूरी दिल्ली...'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'
एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'अगर…'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget