एक्सप्लोरर

Transfer-Posting: बिहार में कई IPS अधिकारियों का तबादला, पंकज दराद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें लिस्ट

Bihar IPS Transfer-Posting: पुलिस उप महानिरीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों को मद्य निषेध विभाग के उप महानिरीक्षक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. अब राजीव मिश्रा को इसकी जिम्मेदारी मिली है.

IPS Transfer-Posting: बिहार सरकार ने मंगलवार (22 अप्रैल, 2025) की शाम भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है. इसके अलावा कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) पंकज कुमार दराद को अगले आदेश तक आतंकवाद निरोधक दस्ता, पटना का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है और (विधि-व्यवस्था) एवं विशेष निगरानी इकाई के अपर पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

इसके अलावा कमजोर वर्ग अपराध अनुसंधान विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. अमित कुमार जैन को मद्य निषेध के अपर पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. तकनीकी सेवाएं और संचार के पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी को आर्थिक अपराध इकाई (साइबर क्राइम) का अतिरिक्त प्रभार समाप्त करते हुए विशेष शाखा का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. 

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक रंजीत कुमार मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) का अतिरिक्त प्रभार तथा पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) बाबू राम को अगले आदेश तक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (उत्तरी मंडल) का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है. अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक जयंतकांत को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का पुलिस उप महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. 

मानवजीत सिंह ढिल्लों इस प्रभार से किए गए मुक्त

वहीं आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस उप महानिरीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों को मद्य निषेध विभाग के उप महानिरीक्षक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है जबकि आतंकवाद निरोधक दस्ता के उप महानिरीक्षक राजीव मिश्रा को मद्य निषेध विभाग के उप महानिरीक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के पुलिस उप महानिरीक्षक अभय कुमार लाल को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर का उप निदेशक बनाया गया है जबकि उप महानिरीक्षक, रेल तौहीद परवेज को अपराध अनुसंधान विभाग का उप महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग के उप महानिरीक्षक राजेंद्र कुमार भील को कार्मिक का उप महानिरीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस -3, गया के समादेष्टा दीपक रंजन को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस -17 बोध गया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. 

इसके अलावा विधि व्यवस्था पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन-एक को आर्थिक अपराध इकाई का पुलिस अधीक्षक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के सहायक निदेशक बीणा कुमारी को पुलिस अधीक्षक, रेल, मुजफ्फरपुर और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस -12 सुपौल के समादेष्टा अशोक कुमार प्रसाद को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी दी गई. पुलिस अधीक्षक, रेल, मुजफ्फरपुर, विनय तिवारी को साइबर अनुसंधान एवं अभियान का पुलिस अधीक्षक और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस -17 बोध गया के समादेष्टा चंद्रप्रकाश को सहायक निदेशक, बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर बनाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget