एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: 'तुम्हारी आने वाली पीढ़ियां…', आतंकी हमले पर जीतन राम मांझी, चिराग पासवान क्या बोले?

Kashmir Terror Attack: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा है कि ईश्वर शहीदों को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें. चिराग ने कहा है कि आतंकियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा.

Jammu Kashmir Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में उबाल है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने घटना पर कड़ा संदेश दिया है. जीतन राम मांझी ने बुधवार (23 अप्रैल) को एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा कि हम हमलावरों को बता देना चाहते हैं कि भारत अब वह भारत नहीं जहां एक गाल पर थप्पड़ मारने पर दूसरा गाल बढ़ा दिया जाता था, ये नया भारत है चुन-चुनकर मारेंगे. ऐसी मौत मारेंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ियां दहशतगर्द शब्द भूल जाएंगी.

केंद्रीय मंत्री और सांसद चिराग पासवान ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स के जरिए कहा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा कायराना हमले में मासूम पर्यटकों को निशाना बनाना अत्यंत निंदनीय और पीड़ादायक है. इस हमले में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. इस अमानवीय कृत्य को करने वाले आतंकियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें."

क्या बोले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह?

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी इस आतंकी हमले को पीड़ादायक बताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला अत्यंत पीड़ादायक और निंदनीय है. इस कायराना हमले में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं. ईश्वर शहीदों को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें."

संतोष कुमार सुमन बोले- हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार ने कहा, "पहलगाम, कश्मीर में निर्दोष पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले में 2 दर्जन से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर बेहद पीड़ादायक है. मैं इस जघन्य कृत्य की घोर निंदा करता हूं. पर्यटन, कश्मीर की आत्मा है और इसकी शांति को भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ हमारी सरकार सख्त और जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम है. आतंक फैलाने वालों को करारा जवाब मिलेगा. देश एकजुट है, मजबूत है और हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है."

यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर लालू यादव का बड़ा बयान, तेजस्वी ने क्या कहा? जानिए

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget